फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   south famous actor mohanla appologies on facebook for there bad words

आवेश में आकर पत्रकार को भला-बुरा बोल गए थे मोहनलाल, फेसबुक पर मांगी माफी

Mon, 17 Sep 2018 01:05 PM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
south famous actor mohanla appologies on facebook for there bad words
mohanlal

केरल में रेप के आरोपी बिशप की गिरफ्तारी की मांग कर रही ननों के विरोध पर एक पत्रकार ने अभिनेता मोहनलाल से प्रतिक्रिया मांगी थी तो आवेश में आकर मोहनलाल ने पत्रकार को जवाब दे दिया था, अब मोहनलाल ने पत्रकार से माफी मांग ली है। अभिनेता मोहनलाल ने माफी मांगने के लिए बकायदा फेसबुक पोस्ट का सहारा लिया।

विज्ञापन

 

फेसबुक पोस्ट में मोहनलाल ने लिखा कि उनके बयान का मतलब किसी व्यक्ति, संस्थान या पत्रकारिता को कष्ट पहुंचाना नहीं था। अगर मेरे जवाब से सवाल करने वाला व्यक्ति दुखी हुआ है तो कृपया बड़ा भाई मानकर मेरी माफी स्वीकार करें।

विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते शनिवार को मोहनलाल कोच्चि में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गैर सरकारी संगठन ‘विश्व शांति फाउंडेशन’ के तहत राहत सामग्री भेजने में लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

प्रदर्शन के मुद्दे पर जब एक पत्रकार ने उनकी प्रतिक्रिया लेनी चाही तो मोहनलाल ने जवाब दिया था कि इस तरह के अच्छे कार्य के बारे में बात करते हुए इस तरह के अनावश्यक सवाल पूछने में आपको क्या शर्म नहीं आती? आपको बता दें की मोहनलाल मलयालम अभिनेता के साथ -साथ फिल्म निर्माता भी है इन्होंने साउथ के बेस्ट फिल्मों को बनाया है और इन्हें पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। मोहनलाल को अबतक का सबसे महान अभिनेता माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed