फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   south cinema veteran choreographer shiva shankar master passes away at the age of 72 due to covid 19

दुखद: कोरियोग्राफर शिवा शंकर मास्टर का 72 साल की उम्र में निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Sun, 28 Nov 2021 11:43 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 28 Nov 2021 11:43 PM IST
सार

साउथ सिनेमा के दिग्गज कोरियोग्राफर शिवा शंकर मास्टर का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शिवा शंकर पिछले कुछ समय से कोरोना से संक्रमित थे, जिसके बाद उनके इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद के आईजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन
south cinema veteran choreographer  shiva shankar master passes away at the age of 72 due to covid 19
शिवा शंकर मास्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा के दिग्गज कोरियोग्राफर शिवा शंकर मास्टर का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शिवा शंकर पिछले कुछ समय से कोरोना से संक्रमित थे, जिसके बाद उनके इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद के आईजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दरअसल कोरियोग्राफर शिवा शंकर और उनके बड़े बेटे कुछ दिनों पहले ही कोरोना वायरस का शिकार हुए थे, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से शिवा शंकर को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। शिवा शंकर के निधन से साउथ इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है।

विज्ञापन


एसएस राजामौली ने व्यक्त किया शोक

निर्देशक एसएस राजामौली ने कोरियोग्राफर शिवा शंकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये जानकर दुख हुआ कि शिवा शंकर मास्टर गुरु का निधन हो गया है। उनके साथ फिल्म मगधीरा में काम करने का यादगार अनुभव रहा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं’।

विज्ञापन

south cinema veteran choreographer  shiva shankar master passes away at the age of 72 due to covid 19
शिवा शंकर मास्टर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद ने भी दुख जाहिर किया

सोनू सूद ने भी मास्टर गुरु शिवा शंकर के निधन पर अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा, ‘शिवा शंकर मास्टर जी के निधन के बारे में सुनकर दिल पूरी तरह टूट गया है। हमने उन्हें बचाने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन भगवान के लिए कुछ और ही प्लान थे। आप हमेशा याद आएंगे मास्टरजी’। इस लॉस से उभरने की शक्ति भगवान उनके परिवार को दे। सिनेमा आपको हमेशा याद करेगा सर’।



 

south cinema veteran choreographer  shiva shankar master passes away at the age of 72 due to covid 19
सोनू सूद, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद और चिरंजीवी ने की थी मदद

कोरियोग्राफर शिवा शंकर मास्टर पिछले कुछ समय से कोरोना से संक्रमित थे। ऐसे में सोनू सूद और साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी उनकी मदद के लिए आगे आए थे। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी कि वो लगातार उनके परिवार के संपर्क में हैं और उनके जीवन को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सोनू सूद के अलावा चिरंजीवी ने भी आगे बढ़कर उनकी मदद की।

विज्ञापन

south cinema veteran choreographer  shiva shankar master passes away at the age of 72 due to covid 19
शिवा शंकर मास्टर - फोटो : सोशल मीडिया

जीता था नेशनल अवॉर्ड

शिवा शंकर ने लगभग चार दशको तक टॉलीवुड के आइकोनिक गानों को कोरियोग्राफ किया। साल 1970 में शिवा शंकर ने अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने साउथ सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। साल 2011 में शिवा शंकर को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड उन्हें एसएस राजा मौली की फिल्म मगधीरा के लिए मिला था। अपने पूरे करियर में उन्होंने 800 से अधिक गानों को कोरियोग्राफ किया।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed