Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   south Actor Nani to wrap filming HIT the third by end of March Reports film to release on 1 may 2025

Hit 3: 'हिट: द थर्ड केस' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग करने के लिए तैयार नानी, मार्च तक पूरा हो जाएगा फिल्मांकन

Sun, 02 Feb 2025 01:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 02 Feb 2025 01:13 PM IST
सार

साउथ के नेचुरल स्टार नानी मार्च तक अपनी आगामी फिल्म हिट 3 की शूटिंग पूरी करने के लिए तैयार हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म मई में रिलीज होगी।
 

विज्ञापन
south Actor Nani to wrap filming HIT the third by end of March Reports film to release on 1 may 2025
हिट 3 - फोटो : एक्स: @NameisNani

विस्तार

साउथ के नेचुरल स्टार नानी इस समय कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और उनकी आने वाली फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' काफी चर्चा बटोर रही है। इन दिनों नानी अपनी फिल्म 'हिट 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म की शूटिंग के कश्मीर शेड्यूल से अभिनेता की एक तस्वीर वायरल हुई थी। वहीं, अब इसकी शूटिंग पर नया अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Trending Videos

मार्च में होगा अंतिम शेड्यूल
नानी ने अपनी फिल्म की शूटिंग काफी हद तक पूरी कर ली है। अब खबर है कि नानी मार्च, 2025 तक फिल्म का फिल्मांकन पूरा कर लेंगे। शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित हिट 3 में नानी ने अर्जुन सरकार की भूमिका निभाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का एक लंबा शेड्यूल शिमला और अन्य उत्तर भारतीय क्षेत्रों में शूट किया गया है। अभिनेता और फिल्म की टीम अगले महीने में अंतिम शेड्यूल शुरू कर सकते हैं और फिल्म को खत्म कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हिट 3' में नानी का लुक
क्रिसमस 2024 पर नानी ने हिट 3 से अर्जुन सरकार के रूप में अपना पहला लुक साझा किया था। फोटो में उन्हें एक अनोखे सॉल्ट-एंड-पेपर हेयरस्टाइल और दाढ़ी में देखा गया था, जिसने प्रशंसकों और दर्शकों का ध्यान खींचा। 'हिट 3' लोकप्रिय हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। नानी 'हिट' फ्रेंचाइजी में शामिल होने वाले तीसरे अभिनेता हैं, जिसमें पहले विश्वक सेन और अदिवी सेश जैसे अभिनेताओं ने अभिनय किया था।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
नानी के अलावा फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी भी मुख्य भूमिका में होंगी। इससे पहले इंस्टाग्राम पर अपने लुक का परिचय देते हुए नानी ने लिखा, 'पुलिस कम। अपराधी ज्यादा। अर्जुन सरकार ने कार्यभार संभाला। 'नानी 32' अब 'हिट द थर्ड केस है'। खून के दरवाजे 1 मई 2025 को खुलेंगे।' फिल्म में उनके किरदार से पता चलता है कि वह पुलिस वाले से कम और अपने तरीके से मामलों को सुलझाने वाले अपराधी से ज्यादा होंगे। शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रशंसक अभिनेता को इस नए अवतार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed