{"_id":"5f8fd62cb3e24b51d4292f53","slug":"soumitra-chatterjee-health-sees-slight-deterioration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी की तबीयत बिगड़ी, कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी की तबीयत बिगड़ी, कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती
Wed, 21 Oct 2020 12:09 PM IST
shrilata biswas
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
सौमित्र चटर्जी
- फोटो : फाइल
दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी को कोरोना संक्रमित होने के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब खबर है कि बीते 24 घंटे में उनकी न्यूरोलॉजिक स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल ने मंगलवार रात को एक बयान जारी किया था जिसमें कहा गया कि अभिनेता के एमआरआई में कोई संरचनात्मक असामान्यता नहीं है। उनकी न्यूरोलॉजिक स्थिति पिछले 24 घंटे में खराब हो गई थी। यह उनके कोविड एंसेफैलोपैथी की वजह से है।
विज्ञापन
Trending Videos
बयान में यह भी कहा गया है कि भले ही सौमित्र चटर्जी ज्यादातर समय ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं लेकिन उन्हें कोई नया संक्रमण नहीं हुआ है। उनका ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट ठीक है। डॉक्टर ने कहा कि उनकी मुख्य समस्या कोविड एंसेफैलोपैथी है। उम्मीद है कुछ दिनों में वह सुधार की ओर होंगे। हम अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। बाकी उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई नहीं समस्या नहीं हुई है। उन्हें बुखार नहीं है। सौमित्र चटर्जी बीते छह अक्तूबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
गौरतलब है कि सौमित्र चटर्जी की गिनती बंगाल के सबसे बड़े अभिनेताओं में होती है। उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्में की हैं। सौमित्र चटर्जी ने 1955 में सत्यजीत रे की फिल्म 'अपूर संसार' से ही फिल्मों में कदम रखा था। सौमित्र चटर्जी को फिल्मों में उनके अमूल्य योगदान के लिए 2012 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।