राजश्री का ओटीटी वेब सीरीज बनाने का एलान, सूरज बड़जात्या के बेटे की पहली फिल्म की भी तैयारी शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीटी कारोबार में राजश्री के प्रवेश के बारे में मशहूर निर्माता निर्देशक सूरज बड़जात्या बताते हैं, “मेरे बेटे देवांश राजश्री के टीवी के काम को आठ साल से संभाल रहे हैं। अब हमारा ओटीटी पर भी काम शुरू होने वाला है, उसे भी वही संभालेंगे। मेरे छोटे बेटे अवनीश निर्देशन में शुरुआत करने वाले हूं। फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के समय ही अवनीश ने मुझसे बोला था कि अब मैं निर्देशन के लिए तैयार हूं। अवनीश के लिए मैं खुद एक पटकथा पर काम करता रहा हूं और वह अब जाकर पूरी हुई है। इस फिल्म को हम बहुत ही भव्य और बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी में हैं। और इसके लिए जल्द ही कलाकारों का चयन होगा।”
अवनीश की फिल्म में सलमान खान के हीरो बनने की चर्चा काफी अरसे से रही है। लेकिन सूरज इससे इंकार करते हैं। वह कहते हैं, “अवनीश ने जो कहानी चुनी है, वह जवान जोड़े की प्रेम कहानी है। उसमें सलमान खान फिट नहीं हो सकते। उनके साथ अपनी अगली फिल्म में मैं काम करने वाला हूं। अभी इसमें थोड़ा वक्त है लेकिन, इस कहानी में पहली बार सलमान भाई को एक संस्कारी पति के रूप में देखा जाएगा। इसकी पटकथा पर अभी मैं काम कर रहा हूं।”
Valentines Day: सनी लियोनी के साथ एडल्ट फिल्में करते थे डेनियल, जानें कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी