फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sony Music India Appoints New Head of A&R and Signs exclusive recording agreement with rapper Raftaar

सोनी म्यूजिक इंडिया ने A&R का नया प्रमुख किया नियुक्त, रैपर रफ्तार के साथ साइन किया एक्सक्लूसिव रिकॉर्डिंग एग्रीमेंट

Tue, 28 Jul 2020 11:09 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 28 Jul 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Sony Music India Appoints New Head of A&R and Signs exclusive recording agreement with rapper Raftaar
रफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी म्यूजिक इंडिया (एसएमआई) ने जगजीत सिंह भोगल को ए एंड आर (A & R) का प्रमुख नियुक्त किया है। दरअसल न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट (एसएमई) स्थानीय बाजारों से जुड़ने के लिए एशिया और मध्य पूर्व में नए क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करना चाहते हैं।

विज्ञापन


भोगल वायकॉम18 इंडिया से आए हैं। वायकॉम इंडिया में उन्होंने  म्यूजिक आईपी और म्यूजिक कंटेंट बिजनेस का नेतृत्व किया। उस भूमिका में रहते हुए वह "एमटीवी अनप्लग्ड", "कोक स्टूडियो," "साउंड ट्रिपिन" और "स्पोकन वर्ड" सहित कई म्यूजिक टीवी शो देश में लेकर आए।
विज्ञापन


सोनी म्यूजिक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रजत कक्कड़ का मानना है कि यह भारतीय भाषाओं में तेजी से बढ़ते स्वतंत्र संगीत बाजार में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करेगा। इससे पहले रजत कक्कड़ ने रैपर रफ़्तार और इंडिपेंडेंट लेबल कलमकार के साथ एक्सक्लूसिव रिकॉर्डिंग एग्रीमेंट्स की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसपर उन्होंने कहा था, "मैं सोनी म्यूजिक परिवार में रफ्तार और कलमकार लेबल का स्वागत करते हुए बहुत खुश हूं। भारत में स्वतंत्र संगीत के लिए एक रोमांचक समय है। एक कंपनी के रूप में हमें कई कलाकारों तक पहुंचना, और उनकी कला को बढ़ावा देना है। हम उम्मीद करते हैं कि रफ्तार के साथ साझेदारी कर हम युवाओं को यहां और विदेशों में भारत के स्वतंत्र संगीत परिदृश्य को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed