फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Sood Tells Bombay HC I Merely Guided Needy Patients To Where Life Saving Drugs Were Available

अर्जी: सोनू सूद ने बॉम्बे हाईकोर्ट में रखा अपना पक्ष, बोले- व्यापार के लिए नहीं खरीदीं दवाइयां

Tue, 29 Jun 2021 08:10 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Jun 2021 08:10 PM IST
सार

  • बॉम्बे हाईकोर्ट में सोनू सूद ने दी अर्जी।
  • बोले- व्यापार के लिए नहीं खरीदीं दवाइयां, मरीजों को रास्ता दिखाया।
  • हाईकोर्ट ने कोरोना की दवा पहुंचाने के मामले में सोनू सूद की भूमिका की जांच करने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
Sonu Sood Tells Bombay HC I Merely Guided Needy Patients To Where Life Saving Drugs Were Available
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार को कोविड-19 की दवा पहुंचाने के संबंध में स्थानीय कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दिकी और अभिनेता सोनू सूद की भूमिका की जांच करने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए थे कि वह इस बात का पता लगाएं कि कोरोना की दवाई इनके पास कैसे उपलब्ध हुई। अब इस मामले में सोनू सूद ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की है कि कुछ लोग उनका नाम खराब करने की नीयत से उनके खिलाफ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस गिरीश कुलकर्णी की बेंच ने पीआईएल पर सुनवाई की। सोनू के वकील मिलन देसाई ने बताया कि अभिनेता ने मामले की सुनवाई में हस्तक्षेप के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि हम उनको सुनेंगे।

विज्ञापन

Sonu Sood Tells Bombay HC I Merely Guided Needy Patients To Where Life Saving Drugs Were Available
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू ने दी अपनी अर्जी में कहा कि महामारी की शुरुआत से वह जरूरतमंदों के लिए परोपकारी काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने जुहू स्थित होटल में डॉक्टर और हेल्थ वर्कर्स को फ्री में रहने की सुविधा मुहैया कराई। लॉकडाउन के दौरान हर दिन 45 हजार लोगों को खाना उपलब्ध कराया और राज्य सरकारों और अथॉरिटीज से अपने खर्चे पर 20 हजार से ज्यादा प्रवासियों को फ्री ट्रांसपॉर्ट उपलब्ध कराया ताकि वे अपने घरों को जा सकें।

सोनू सूद ने कहा कि, 'जब अप्रैल 2021 में दूसरी लहर आई तो लोग लाइफसेविंग दवाइयों के लिए हर तरफ भागने लगे। मुझे लगा कि जरूरतमंद मरीजों को कोऑर्डिनेशन की कमी के कारण दवाइयां नहीं मिल पा रही थीं। ऐसे में मैंने फैसला किया मैं जरूरतमंद लोगों और उस जगह से संपर्क करूंगा जहां दवाइयां उपलब्ध होंगी ताकि उस जगह से सीधे दवाइयां लोगों को उपलब्ध हो जाएं।'

Sonu Sood Tells Bombay HC I Merely Guided Needy Patients To Where Life Saving Drugs Were Available
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे कहा, 'यह दो स्टेज वाला प्रॉसेस था जिसमें मरीजों से आधार कार्ड, कोविड रिपोर्ट, डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन जैसे डॉक्युमेंट्स सबमिट करने की रिक्वेस्ट की जाती थी और हॉस्पिटल से संपर्क करके वेरिफिकेशन किया जाता था। जब मैं सही दवा को लेकर संतुष्ट हो जाता था, तब अपने चैनल्स के जरिए बताई गई दवा की उपलब्धता और उसकी लोकेशन को ढूंढने की कोशिश करता था।'

सोनू की अर्जी के मुताबिक, 'अभिनेता ने कभी भी व्यापार के लिए दवाइयां नहीं खरीदीं। उन्होंने सिर्फ मरीजों को फार्मेसी का रास्ता बताया जहां दवा उपलब्ध हो। पुणे के फिल्म निर्माता नीलेश नवलखा ने सच जानने की कोशिश नहीं की और झूठे, निराधार आरोप लगा दिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed