{"_id":"5db9df9d8ebc3e93d8449e5e","slug":"sonu-sood-spend-quality-time-in-his-old-college-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालों बाद अपने कॉलेज पहुंचे सोनू सूद हुए भावुक, छात्रों और शिक्षकों से की मुलाकात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सालों बाद अपने कॉलेज पहुंचे सोनू सूद हुए भावुक, छात्रों और शिक्षकों से की मुलाकात
Thu, 31 Oct 2019 12:38 AM IST
Mishra Mishra
मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर अभिनेता सोनू सूद इस बार अपने नागपुर स्थित यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पहुंचे तो उनकी आंखें नम हो आईं। इसी कॉलेज से उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। सोनू सूद अपने किसी काम के सिलसिले में नागपुर पहुंचे थे और इसी बीच उनका मन अपने शिक्षकों से मिलने का हो गया।
विज्ञापन
अपने इस अनुभव के बारे में बताते हुए सोनू सूद ने कहा, "मैं इतने सारे लोगों से मिला। मैं अपने इलेक्ट्रॉनिक्स भवन में गया और अपने एचओडी और इलेक्ट्रॉनिक्स टीचर से भी मिला। उनकी आंखों में आंसू थे और उन्होंने कहा कि मैं अब भी वही हूं और उन्होंने मुझे याद रखा। मैं कॉलेज के सेवा कर्मियों से लेकर प्रबंधन के शीर्ष अफसरों तक से मिला और हमने एक साथ लंच किया। यह मेरे लिए बहुत ही यादगार क्षण था। मैं कैंटीन भी गया। बहुत सारी चीजें बदली हैं, नई इमारतें आई हैं लेकिन मेरी इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत वही है।"
विज्ञापन
एक और बहुत ही खास घटना जो कॉलेज में उनकी यात्रा के दौरान हुई। सोनू बताते हैं, “कॉलेज के बाहर एक समोसा की टपरी लगाने वाला लड़का हुआ करता था जिसे हम खान टपरी कहते थे। जब उसने मुझे देखा तो वह मेरे पास दौड़ कर आया और मुझे गले से लगा लिया। मुझे बहुत अच्छा लगा क्योंकि वहां हम घंटों बिताते थे। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सबसे खास क्षणों में से एक था।”
विज्ञापन