फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Sood launches Sanjeevani vaccination drive and took vaccine for covid 19 prevention

सोनू सूद ने की कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत, टीका लगवाते हुए साझा की तस्वीर

Wed, 07 Apr 2021 06:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 07 Apr 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood launches Sanjeevani vaccination drive and took vaccine for covid 19 prevention
सोनू सूद - फोटो : Twitter
लॉकडाउन के वक्त गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर मसीहा बने सोनू सूद ने अब कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव लॉन्च की। वहीं बुधवार को अमृतसर के एक अस्पताल में सोनू सूद ने भी खुद कोरोना वैक्सीन लगवाई। सोनू सूद ने बताया कि 'संजीवनीः ए शॉट ऑफ लाइफ' नाम की ये देश की सबसे बड़ी फ्री वैक्सीनेशन ड्राइव है।
विज्ञापन


सोनू ने टीका लगवाते हुए अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आज मुझे वैक्सीन लगी और अब वक्त है पूरे देश को वैक्सीन लगवाने का। संजीवनी से वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरूआत हो गई है जो देश में जागरुकता लाने का काम करेगी और हमारे लोग वैक्सीनेटेड होंगे'।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में बात करते हुए सोनू सूद ने कहा कि, 'मैं ये वैक्सीनेशन ड्राइव शुरु करना चाहता था क्योंकि मुझे लगता है ये लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए जरूरी है क्योंकि वो अभी भी यही सोचते हैं कि टीका लगवाएं या नहीं।परिवार के लोगों को अपने बड़े को जो वैक्सीन लगवाने लायक हैं उन्हें भेजना चाहिए या नहीं। ये उन्हें भविष्य में समय बर्बाद करने से बचाएगा'।


सोनू ने आगे कहा कि, 'हम इस ड्राइव को पंजाब और बाकी राज्यो के कई जिलों और गांवों में शुरू कर रहे हैं। अभी जागरुकता कम है लोग अभी भी सोच विचार कर रहे है, इसलिए मैंने सबके सामने टीका लगवाया और ये संदेश दिया कि दो बार मत सोचो। ये एक अभियान है और हम जागरुकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed