फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Nigam Confronts Crowd Throwing Stones Bottles At Delhi Technological University DTU Engifest performance

Sonu Nigam: डीटीयू फेस्ट में भीड़ ने फेंके पत्थर-बोतलें, भड़के सोनू निगम, बोले- मैं आपके लिए आया हूं यहां...

Tue, 25 Mar 2025 02:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 25 Mar 2025 02:44 PM IST
सार

Sonu Nigam: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के इंजीफेस्ट 2025 में मशहूर गायक सोनू निगम के प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने मंच पर पत्थर और बोतलें फेंकी। इस वजह से सोनू बेहद नाराज हैं।
 

विज्ञापन
Sonu Nigam Confronts Crowd Throwing Stones Bottles At Delhi Technological University DTU Engifest performance
सोनू निगम के साथ डीटीयू फेस्ट में हुआ बुरा बर्ताव - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial

विस्तार

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के इंजीफेस्ट 2025 में प्रदर्शन किया, लेकिन वहां पर छात्रों ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। सोनू निगम ने शांति बनाए रखी और भीड़ से सम्मान के साथ व्यवहार करने को कहा। 
विज्ञापन

 

सोनू निगम पर हुई पत्थरबाजी
DTU के इस इवेंट के दौरान सोनू निगम पर पत्थरबाजी की गई। लाइव शो के बीच छात्रों के बोतल और पत्थर फेंकने के चलते सिंगर परेशान हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू निगम ने कॉन्सर्ट को लेकर कही यह बात
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, सोनू ने कहा, "मैं आपके लिए आया हूं ताकि हम सब मिलकर अच्छा समय बिता सकें। प्लीज ऐसा ना करें।" हालांकि, स्थिति तब बिगड़ गई जब सोनू की टीम के कुछ लोग अफरा-तफरी में घायल हो गए। इस घटना में एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिसके बाद इवेंट में भीड़ को संभालना बेहद मुश्किल हो गया
विज्ञापन

पहले भी हो चुक है ऐसा वाक्या
इससे पहले फरवरी में कोलकाता के एक कॉन्सर्ट में भी सोनू निगम को ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ी थी। वहां कुछ दर्शक उनके गाने के दौरान खड़े हो गए, जिससे वह नाराज हो गए। उन्होंने गुस्से में कहा कि अगर लोग खड़े होना चाहते हैं तो चुनाव में जाएं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। 

यह भी पढ़ें:
Raid 2 Second Poster: 'रेड 2' से सामने आया रितेश देशमुख का पहला लुक, नेतागिरी करते नजर आए अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed