फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonam kapoors baby shower has canceled due to this reason konw the details

Sonam Kapoor Baby Shower Cancel: सोनम कपूर का बेबी शावर हुआ कैंसल, इस वजह से लिया फैसला

Sun, 17 Jul 2022 05:13 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 05:13 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कुछ दिनों पहले लंदन में बेबी शॉवर की पार्टी रखी थी। इसके बाद मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ भी उनका गोदभराई का फंक्शन होने वाला था, लेकिन अब इसे कैंसल कर दिया गया है।

विज्ञापन
sonam kapoors baby shower has canceled due to this reason konw the details
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

विस्तार

अभिनेत्री सोनम कपूर इस समय अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। जब से उन्होंने ये जानकारी साझा की है कि वह मां बनने वाली हैं, तब से फैंस को भी इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में लंदन में सोनम ने अपने दोस्तों के लिए बेबी शावर की पार्टी रखी थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं लेकिन और इसके बाद जानकारी सामने आई थी कि एक बार फिर से सोनम कपूर का बेबी शॉवर उनकी मौसी कविता सिंह के यहां होने वाला है और इसे लेकर काफी जोरो-शोरो से तैयारियां चल रही थीं। 17 जुलाई यानी आज उनकी गोदभराई का फंक्शन था लेकिन इसे कैंसल कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस वजह से कैंसल हुआ सोनम कपूर का गोदभराई फंक्शन
अभिनेत्री सोनम कपूर के इस बेबी शॉवर में कई बॉलीवुड के सितारें भी शामिल होने वाले थे। सोनम कपूर के इस फंक्शन को उनके पापा अभिनेता अनिल कपूर होस्ट करने वाले थे। यानी कपूर फैमिली में काफी धूम-धड़ाका होने वाला था लेकिन जानकारी सामने आई है कि कोरोना के प्रति सावधानी बरतते हुए एक्ट्रेस और उनके परिवार ने बेबी शॉवर के फंक्शन को कैंसल करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते पार्टी को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


मार्च में दी थी खुशखबरी
सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग अपने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए मार्च महीने मे दी थी, इसके बाद से ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं और वह गर्भावस्था के दौरान की अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं। सोनम कपूर बॉलीवुड में अपने अलग हटकर फैशन सैंस के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने प्रेग्नेंसी फोटोशूट में भी एक अलग स्टाइल गोल सेट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed