फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonam kapoor wishes chacha sanjay on his 60th birthday

'हैप्पी बर्थ डे चाचू', सोनम कपूर ने चाचा संजय को दी 60वें जन्मदिन की बधाई, शेयर की बचपन की मस्ती भरी तस्वीरें

Fri, 17 Oct 2025 08:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 17 Oct 2025 08:08 PM IST
सार

Sanjay Kapoor Birthday: आज संजय कपूर अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खुशी में संजय की भतीजी सोनम कपूर ने उन्हें जन्मदिन की खास बधाई देते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
sonam kapoor wishes chacha sanjay on his 60th birthday
संजय कपूर और सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@sonamkapoor

विस्तार

संजय कपूर शुक्रवार को 60 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सोनम कपूर ने सोशल मीडिया हैंडल पर कई पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इसमें संजय काफी यंग लुक में नजर आ रहे हैं और यह सोनम के बचपन की तस्वीर हैं। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनम ने चाचा संजय के लिए एक खास पोस्ट भी लिखा।
विज्ञापन

सोनम कपूर का पोस्ट
सोनम कपूर ने आज अपने चाचा और एक्टर संजय कपूर को उनके 60वें जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर सोनम की शादी के समय की लग रह है। इस पहली तस्वीर में सोनम और संजय मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सोनम के बचपन की तस्वीरें हैं और संजय काफी यंग नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनम ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो चाचू।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कपूर का करियर
संजय कपूर ने 1995 में फिल्म 'प्रेम' से अभिनय शुरू किया। उसी साल 'राजा' से उन्हें सफलता मिली। बाद में वे 'सिर्फ तुम', 'शक्ति: द पावर', 'लक बाय चांस', 'मिशन मंगल' और 'मर्डर मुबारक' जैसी फिल्मों में दिखे। उनकी हालिया फिल्म 'परम सुंदरी' है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दिल्ली के लड़के परम की कहानी है, जो ऐप से केरल की लड़की सुंदरी से मिलता है।

यह भी पढ़ें: शादी की 26वीं सालगिरह पर माधुरी ने डॉ नेन को डेडिकेट किया रोमांटिक गाना, पति ने दिखाई अब तक के सफर की खास झलक
विज्ञापन

संजय कपूर और महीप की शादी
संजय की शादी महीप कपूर से हुई है। उनके दो बच्चे हैं - बेटी शनाया और बेटा जहान। शनाया अभिनेत्री हैं और 2025 में 'आंखों की गुस्ताखियां' से डेब्यू किया। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
 

सोनम कपूर का करियर
सोनम कपूर ने 'नीरजा', 'रंजना' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में काम किया। बेटे वायु के जन्म के बाद उन्होंने अभिनय से ब्रेक लिया और परिवार पर फोकस किया। सोनम की आखिरी फिल्म 'ब्लाइंड' (2023) थी, जो कोरियाई फिल्म का रीमेक है। इसमें एक अंधी पुलिस अधिकारी सीरियल किलर की तलाश करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब सोनम 'बैटल फॉर बिट्टोरा' में आएंगी

यह भी पढ़ें: शाहरुख ने बताया क्यों हैं सुपरस्टार? सलमान के परिवार को लेकर कही ये बात; मंच पर साथ नजर आए तीनों खान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed