{"_id":"58bc092f4f1c1ba517e7e632","slug":"sonam-kapoor-undergoes-molestation-at-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो ये हुआ था सोनम कपूर के साथ 13 वर्ष की उम्र में...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो ये हुआ था सोनम कपूर के साथ 13 वर्ष की उम्र में...
amarujala.com {presented by: Abhishek}
Updated Sun, 05 Mar 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और खुद एक एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बड़ा खुलासा किया है। सोनम ने बताया कि जब वह महज 13 वर्ष की थीं, उन्हें मॉलेस्टेशन का शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन
यह बात उन्होंने एक पत्रिका को साक्षात्कार के दौरान कही। सोनम ने बताया कि जब वह छोटी थी तो उन्हें फिल्में देखना और पार्टियों में जाना बहुत पसंद था। एक रात जब वो फिल्म देखने जा रही थीं तभी अचानक किसी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। हालांकि अंधेरा होने के कारण वह ये नहीं देख पायी थीं कि वह शख्स कौन था।
विज्ञापन
इस घटना से वह बहुत डर गयीं थीं। ये बात उन्होंने स्कूल टीचर को बतायी तो उन्होंने ये कहकर उन्हें चुप करा दिया कि मॉलेस्टेशन छूने को नहीं कहते रेप को कहते हैं।
विज्ञापन
इस घटना को उदाहरण बताते हुए सोनम कहती हैं कि हमारे देश में सेक्स एजुकेशन के लिए कोई सिस्टम नहीं है जिस वजह से लड़कियों को काफी कुछ सहना पड़ता है। ऐसे में देश में सेक्स एजुकेशन को बढ़ावा देने पर उन्होंने बल दिया।