{"_id":"208e20f9c3b66c726a45ef88261a196f","slug":"sonam-kapoor-collect-photograph","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना शौक पूरा कर रहीं हैँ सोनम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुराना शौक पूरा कर रहीं हैँ सोनम
अमर उजाला,मुंबई
Updated Fri, 03 Jan 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
सोनम कपूर अपना एक पुराना शौक पूरा कर रहीं हैं। यह शौक किसी को अखर भी सकता है।
विज्ञापन
सोनम कपूर का एक राज खुल कर सामने आया है कि उन्हें अपनी फिल्मों की फोटो या क्लीपिंग एकत्र करने का जबर्दस्त शौक है। उनके पास पहली फिल्म सांवरिया से लेकर भाग मिल्खा भाग और रांझना तक अपने निभाए विभिन्न किरदारों की तस्वीरें मौजूद हैं।
यहां तक कि शूटिंग के दौरान की तमाम गतिविधियां भी उनके पर्सनल वीडियो कैमरे में कैद हैं। सोनम की कोशिश हर उस क्षण को संजोने की होती है, जब वे अपनी फिल्म की शूटिंग की शुरूआत करती हैं।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले तक वे राजस्थान की विभिन्न लोकेशनों पर अपनी आगामी फिल्म खूबसूरत की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उपस्थित हुए कई रोमांचक क्षण भी उन्होंने सहेज लिए हैं।
विज्ञापन
खैर, इधर कुछ दिनों से सोनम गोवा में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं। वे गोवा के एक ऐसे पांच सितारा होटल में रुकी हुई हैं, जिसके पास अपना बीच है। उनके साथ कई जिगरी दोस्त तो हैं ही, बहन रिया और बॉयफे्रंड करन बूलानी भी मौजूद हैं।