फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Kapoor and Anand Ahuja roasted again after sending legal notice to YouTuber Raginyy details inside

Sonam Kapoor: सोनम कपूर की रोस्टिंग से खफा पति आनंद ने यूट्यूबर को भेजा नोटिस, हुआ न असर फिर उड़ गया मजाक

Fri, 13 Oct 2023 01:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 13 Oct 2023 01:55 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor and Anand Ahuja roasted again after sending legal notice to YouTuber Raginyy details inside
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर और सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं। अभिनेत्री को अपनी निजी जिंदगी की झलकियां साझा कर लाइमलाइट बटोरते देखा जाता है। वहीं, अब अभिनेत्री अपने पति आनंद आहूजा के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। आनंद आहूजा ने बीते दिन यूट्यूबर रागिनी को कानूनी नोटिस भेजा। इस सात हजार फॉलोअर्स वाली यूट्यूबर पर आनंद ने ऑनलाइन उनकी और उनकी पत्नी की इमेज को खराब करने का आरोप लगाया। वहीं, नोटिस के बाद रागिनी की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। साथ ही रागिनी ने वापस से कपल का मजाक उड़ाया है। 

विज्ञापन

सोनम को लेकर किए मजाक पर गहराया विवाद 

रागिनी ने कुछ महीने पहले सोनम कपूर के पब्लिक में दिए गए एक बयान का मजाक उड़ाते हुए उन पर निशाना साधा था, और उन्हें काफी रोस्ट किया था। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कंटेंट क्रिएटर रागिनी, जिन्हें सोनम कपूर को रोस्ट करने के चक्कर में उनकी ऑनलाइन कंपनी, जो अभिनेत्री का इंटरनेट पर रेप्यूटेशन मैनेजमेंट देखता है, उनकी तरफ से एक नोटिस गया।

विज्ञापन


Tiger 3: 'टाइगर 3' से जारी हुआ सलमान का नया लुक, आंखों में तेज और हाथों में जंजीर पकड़े नजर आए भाईजान

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस के बाद फिर चले रोस्टिंग के बाण

हालांकि, कानूनी नोटिस मिलने के बाद यूट्यूबर ने आनंद आहूजा का फिर से मजाक उड़ाया क्योंकि वह कानूनी पत्र में भी दिखावा कर रहे थे। बाद में उनके वीडियो सोशल मीडिया से डिलीट हो गए। नेटिजन्स ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है और सोनम कपूर को ट्रोल किया है। उनमें से एक ने लिखा, 'डिलीट मत करो। आपने इन 12 मिनटों में सोनम कपूर से ज्यादा समझदारी दिखाई है। 


Chhava: 'छावा' पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन शूटिंग शुरू करेंगे विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं सोनम

यूट्यूबर के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कहा, 'तुमने उनका एक बड़ा मूर्खतापूर्ण काम मिस कर दिया। कॉफी विद करण पर उन्होंने खुद को एक आइकन कहा, जिस पर उनके पिता भी हंसी नहीं रोक पाए।' गौरतलब हो कि सोनम ने करण जौहर के चैट शो में कहा था, 'लोग 40 और 50 की उम्र पार करने के बाद आइकन बनते हैं, लेकिन मैं इतनी कम उम्र में एक आइकन बन गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed