फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonam and bipasha like healthy food

आखिरकार खुल ही गए सोनम-बिपाशा के 'अजीब शौक'

Sat, 29 Nov 2014 12:54 PM IST
Updated Sat, 29 Nov 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
sonam and bipasha like healthy food

बॉलीवुड की बिंदास बाला बिपाशा बसु अपनी छरहरी काया बरकरार रखने के लिए यूं तो खूब पसीना बहाती हैं, लेकिन मिठाइयों को देखते ही वह स्वयं पर काबू नहीं रख पातीं।

विज्ञापन


बिपाशा ने ट्विटर पर लिखा, "बंगाली होने की वजह से मीठे को न कहना मुश्किल है, लेकिन जंग जारी है। चलिए देखते हैं कि मैं कब तक मीठे से परहेज कर सकती हूं।"
विज्ञापन


बिपाशा का यह शौक कई अभिनेत्रियों को भारी पड़ा है। हीरोइन को अपनी काया झरहरी रखनी होती है लेकिन इस तरह से मिठाई के लिए टूट पड़ना उनके लिए नुकसान देय साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम कपूर भी रह रही हैं भूखी

sonam and bipasha like healthy food

हिन्दी सिने जगत की अभिनेत्री सोनम कपूर ने स्वयं को बॉलीवुड की 'हंगरी यंग वूमैन' बताया है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया है, क्योंकि जब उनके पेट में चूहे कूदते हैं, तो वह अभिनेत्री से इतर एक अलग इंसान हो जाती हैं।

सोनम ने एक बयान में कहा, "भूख आपको बदल देती है और मेरी उस भूख वाली स्थिति में मेरे सामने से गुजरने वाला कोई भी व्यक्ति मेरा हाल भांप सकता है। मुझे जब भूख लगी होती है, तो मैं बिल्कुल ही बदल जाती हूं और बॉलीवुड की हंगरी यंग वूमैन बन जाती हूं।"

सोनम इन दिनों चॉकलेट ब्रांड मार्स इंटरनेशनल इंडिया के विज्ञापन में नजर आ रही हैं। 29 नवंबर से टेलीविजन पर नजर आ रहे इस विज्ञापन का नाम 'यू आर नॉट यू वेन यू आर हंगरी' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed