फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi to reduce weight with trainer

वजन घटाएंगी सोनाक्षी, डाइटिंग पर उनकी मैनेजर

Thu, 27 Sep 2012 03:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Sep 2012 03:57 PM IST
विज्ञापन
sonakshi to reduce weight with trainer

बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को तो डाइट पर जाते देखा है। लेकिन अभिनेत्रियों की मैनेजर भी डाइट पर हो ऐसा पहली बार हो रहा है। जी हां, यह करामात किसी और का नहीं, बल्कि खुद सोनाक्षी सिन्हा का ही है।

विज्ञापन


पता चला है कि सोनाक्षी ने अपनी फिटनेस के चक्कर में अपनी मैनेजर को भी डाइटिंग करने को कह दिया है। चूंकि सोनाक्षी जानती हैं कि अगर उन्हें अपने डाइट को सही तरीके से फॉलो करना है तो यह बेहद जरूरी है कि उनके सामने कोई भी ऑयली भोजन नहीं लाया जाये।
विज्ञापन


सोनाक्षी बहुत फूडी हैं और अपने सामने खाना देख कर वह कंट्रोल नहीं कर पाती हैं, सो उन्होंने तय किया है कि वह अपनी मैनेजर को भी डाइट पर रखेंगी तो उनके सामने वैसा भोजन आयेगा ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर है कि सोनाक्षी दोबारा इतनी मेहनत इसलिए कर रही हैं कि क्योंकि उन्हें फिल्म 'नमक' में शाहिद कपूर के साथ काम करना है। शाहिद बेहद पतले दूबले अभिनेता हैं, सो सोनाक्षी को उनके साथ जोड़ी बनाने के लिए स्लिम दिखना ही होगा।

इससे पहले तक सोनाक्षी ने सलमान और अक्षय के साथ काम किया है जो कि हैवी बिल्ट के और थोड़े उम्रदराज अभिनेता हैं तो उनकी जोड़ी सोनाक्षी के साथ अटपटी नहीं लगती थी।


इस बार सोनाक्षी को मुश्किलें आ रही हैं क्योंकि अगर उन्होंने वजन कम नहीं किया तो वह शाहिद से बड़ी नजर आयेंगी और भला कौन सी अभिनेत्री हीरो से अधिक उम्र की दिखनी चाहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed