फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal reached in event an hour before time know what actor said on this situation

Zaheer-Sonakshi: कार्यक्रम में समय से एक घंटा पहले पहुंच गए सोनाक्षी-जहीर, अभिनेता ने पत्नी पर लगाया यह आरोप!

Sun, 04 Aug 2024 11:14 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 04 Aug 2024 11:14 AM IST
सार

सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल हाल ही में एक कार्यक्रम में समय से एक घंटा पहले पहुंच गए। इसको लेकर जहीर ने एक मजाकिया वीडियो भी साझा किया है। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal reached in event an hour before time know what actor said on this situation
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम- जहीर इकबाल

विस्तार

सात साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पति-पत्नी बनने के बाद यह जोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी तस्वीरें साझा करता रहता है। हाल ही में जहीर इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मजेदार वीडियो साझा किया है। 
विज्ञापन

Taapsee Pannu: मैथियास के संन्यास के एलान पर तापसी पन्नू ने दी प्रतिक्रिया, पति का समर्थन करते हुए कही यह बात
विज्ञापन


जहीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया वीडियो
इस वीडियो में जहीर सोनाक्षी के चेहरे पर कैमरा जूम करते हुए दिख रहे हैं। जिसमें, वह इवेंट के लिए इंतजार करती दिख रही हैं। दरअसल, यह जोड़ा एक घंटा पहले ही इस कार्यक्रम में पहुंच गया था। इसके लिए अभिनेता ने अपनी पत्नी को सोशल मीडिया पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी पत्नी पर समय की पाबंद होने आरोप लगाया है। इस क्लिप के साथ उन्होंने लिखा, "समय की बर्बादी हो रही है, क्योंकि हम हमेशा की तरह 'बेबी' की समय की पाबंदी की वजह से पार्टी में एक घंटा पहले पहुंच गए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन



हाल ही में दोनों ने की है शादी
सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को सादगी भरे अंदाज में शादी कर ली थी। इसके बाद इस जोड़े ने मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां में एक भव्य समारोह का आयोजन भी किया गया। इसमें सलमान खान, काजोल, रेखा, अनिल कपूर, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी और यो यो हनी सिंह जैसे बॉलीवुड के दिग्गज शामिल हुए थे।

इस फिल्म में नजर आई थीं सोनाक्षी
इस समारोह के बाद यह नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने के लिए विदेश चला गया था। उन्होंने अपनी यात्रा की कई तस्वीरें भी साझा की थीं, जो काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल सोनाक्षी सिन्हा वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई थीं। इस शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। वहीं, हाल ही में उनकी फिल्म काकूदा भी रिलीज हुई थी। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है।
Double Ismart Trailer: 'डबल इस्मार्ट' के धांसू टीजर के बाद ट्रेलर आज इस समय होगा रिलीज, नोट कर लें समय


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed