फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha will be a part of Saif Ali Khan upcoming film Laal Kaptaan

सैफ की 'लाल कप्तान' में हुई सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री, इस खास रोल में आएंगी नजर

Tue, 24 Sep 2019 01:28 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 24 Sep 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha will be a part of Saif Ali Khan upcoming film Laal Kaptaan
सोनाक्षी सिन्हा और लाल कप्तान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल कप्तान को लेकर चर्चा में हैं। हाल में फिल्म के कुछ पोस्टर्स सामने आए जिनमें उनका दिलचस्प लुक नजर आ रहा है। दर्शकों को यह लुक खूब भा रहा है। इसी दौरान अब फिल्म को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है। दरअसल अब इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री हो चुकी है। हालांकि सोनाक्षी का इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस (अतिथि भूमिका) होगा। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर में भी सोनाक्षी की आवाज सुनने को मिलेगी।

विज्ञापन

Sonakshi Sinha will be a part of Saif Ali Khan upcoming film Laal Kaptaan
sonakshi sinha - फोटो : instagram

फिल्म में सोनाक्षी की एंट्री के बारे में बात करते हुए निर्देशक नवदीप सिंह ने कहा, सोनाक्षी एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी। मुझे इस किरदार के लिए कोई ऐसा कलाकार चाहिए था जो अपनी छाप छोड़ सके और जिसके अंदर स्टार वाली बात हो और आकर्षण हो। सोनाक्षी इसके लिए एकदम सही हैं। वहीं किरदार के बारे में बात करते हुए नवदीप ने बताया,  मैं सोनाक्षी का किरदार अभी छुपाकर रखना चाहता हूं। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं वह फिल्म में सबसे ग्लैमरस किरदार में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonakshi Sinha will be a part of Saif Ali Khan upcoming film Laal Kaptaan
Laal kaptaan - फोटो : amar ujala mumbai

फिल्म में सैफ अली खान एक नागा साधु के किरदार में नजर आ रहे हैं। सामने आए पोस्टर में वह जटाओं के साथ माथे पर लाल साफा बांधे और हाथ में तलवार पकड़े लक्ष्य की तरफ भागते नजर आ रहे हैं। पहली नजर में देखने से उनका हुलिया हॉलीवुड फिल्म पायरेट्स ऑफ कैरेबियन के लीड किरदार जैक्स पेरो जैसा प्रतीत होता है। इस फिल्म का निर्माण इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय के बैनर तले हो रहा है।  लाल कप्तान 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

पढ़ें: पति से मिलने UK पहुंचीं राखी सावंत, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'मैं आधी मां हूं क्योंकि मैं...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed