{"_id":"ea8d7f581b9af24211a5105bc655faee","slug":"sonakshi-sinha-want-new-tppe-of-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कह दी सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इच्छा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर कह दी सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इच्छा
अमर उजाला दिल्ली
Updated Thu, 20 Feb 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा ने अब तक जिस बात पर चुप्पी ओढ़ रखी है उस पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
विज्ञापन
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक्शन से लेकर समकालीन एवं विभिन्न शैलियों की फिल्में करने का प्रयास कर चुकी हैं। वह अब आत्माकथा पर आधारित फिल्म करना चाहती हैं।
जहांगीर आर्ट गैलरी में 26 वर्षीया ने सोनाक्षी ने कहा, "फिलहाल मैं आत्मकथा पर आधारित कोई फिल्म नहीं कर रही हूं, लेकिन अगर मौका मिले तो मैं एक अभिनेत्री का अभिनय करना पसंद करूंगी। फिर चाहे वह मधुबाला हो या मीना कुमारी। यह कोई ऐसा शख्स होना चाहिए जिसका बेहद शानदार करियर रहा हो।"
विज्ञापन
उन्होंने यहां कलाकार नीरज गोस्वामी की चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 'दबंग' और 'राउडी राठौड़' सरीखी सफल फिल्में दे चुकीं सोनाक्षी फिलहाल 'एक्शन जैक्सन' और 'तेवर' की शूटिंग कर रही हैं। वह 'अनजान' भी कर रही हैं। यह उनकी पहली तमिल फिल्म है।
विज्ञापन