फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi sinha threatens huma qureshi with legal notice says stop posting my picture and tell yours

सोशल मीडिया: सोनाक्षी सिन्हा ने हुमा कुरैशी को दी लीगल नोटिस भेजने की धमकी, कहा-मेरी तस्वीर पोस्ट की तो मैं....

Mon, 01 Nov 2021 09:16 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 01 Nov 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha threatens huma qureshi with legal notice says stop posting my picture and tell yours
सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी वैसे तो बहुत ही अच्छी दोस्त हैं, लेकिन हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने हुमा कुरैशी को लीगल नोटिस भेजने की धमकी दे डाली। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया जिसमें वो हुमा कुरैशी को धमकी देती हुईं नजर आईं। दरअसल ये पोस्ट करके सोनाक्षी सिन्हा हुआ कुरैशी कि टांग खिंचाई कर रही थी। इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा ने हैलोवीन  की एक तस्वीर पोस्ट की।

विज्ञापन


सोनाक्षी ने हुमा कुरैशी की खिंचाई की

सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, ‘तारीफ पाने के लिए मेरी तस्वीर को अपना बताकर पोस्ट करना बंद कर दो। तुम्हें अभी लीगल नोटिस भेज रही हूं’। दरअसल हुमा कुरैशी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। इस तस्वीर में हुमा ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं और उसी के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है।

विज्ञापन

sonakshi sinha threatens huma qureshi with legal notice says stop posting my picture and tell yours
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram

हुमा ने तस्वीर की साझा

अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए हुमा कुरैशी ने लिखा, ‘हैप्पी हैलोवीन। बीती रात की तस्वीर। उनकी इस तस्वीर पर कमेन्ट करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, ‘तुम मेरी तस्वीर बिना मेरी अनुमति के क्यों पोस्ट कर रही हो और ऐसा दिखा रही हो जैसे ये तुम्हारी खुद की तस्वीर हो’। सोनाक्षी के अलावा ट्विंकल खन्ना ने भी हुमा की इस तस्वीर पर कमेंट किया।

साकीब सलीम ने भी किया कमेंट

हुमा कुरैशी के पोस्ट पर उनके भाई साकिब सलीम ने भी कमेंट किया। साकिब ने सोनाक्षी का साइड लेते हुए लिखा, ‘यहां भी चीटिंग’। जिसके बाद सोनाक्षी ने जवाब देते हुए कहा, ‘ये चाहती है कि लोग इन्हें खूबसूरत बुलाए इसलिए ये मेरी तस्वीर का इस्तेमाल कर रही है।  सक्कू प्लीज समझाओ इसे’। हुमा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उनकी फिल्मों की बात की जाए तो वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेलबॉटम में नजर आ चुकी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed