फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha starrer film Happy Phirr Bhag Jayegi trailer has been released

ट्रेलर रिलीज होते ही सोनाक्षी आई सामने, दिखा ही दिया कि 'हैप्पी फिर भाग जाएगी'

Wed, 25 Jul 2018 07:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha starrer film Happy Phirr Bhag Jayegi trailer has been released
निर्माता आंनद एल राय की चर्चित फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' के सीक्वल 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पता हो कि 'हैप्पी भाग जाएगी' साल 2016 में आई थी। खास बात यह है कि इस बार के सीक्वल में पहले से ज्यादा बड़ी स्टार कास्ट है साथ ही इस बार एक नहीं बल्कि दो हैप्पी का दर्शक सामना करते दिखेंगे। 
विज्ञापन


'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चंद घंटों में इस ट्रेलर को 1 लाख 50 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। पता हो कि 'हैप्पी भाग जाएगी' में भारत और पाकिस्तान के बीच की कहानी को दिखाया गया था। लेकिन फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार इस फिल्म की कहानी चीन से भी जोड़ी गई है। 
विज्ञापन

Sonakshi Sinha starrer film Happy Phirr Bhag Jayegi trailer has been released
'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में जिम्मी शेरगिल और पीयूष मिश्रा के शानदार डायलॉग्स दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब हो सकते हैं। बात करें ट्रेलर ही तो इसकी शुरुआत फिल्म की नई हैप्पी यानी सोनाक्षी सिन्हा से होती है। पता हो कि 'हैप्पी भाग जाएगी' में एक्ट्रेस डायना पेंटी मुख्य भूमिका में थीं।

लेकिन 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। इस फिल्म में डायना पेंटी ,अली फजल, जिम्मी शेरगिल और पीयूष मिश्रा के अलावा पंजाबी सिंगर जस्सी गिल भी नजर आएंगे। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में डायना पेंटी और अली फजल का ज्यादा बड़ा रोल नहीं है। यह फिल्म 24 अगस्त को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed