फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha Praised Sanjay Leela Bhansali says sir has always been fond of me

Sonakshi Sinha: संजय लीला भंसाली की तारीफ करती नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- वह जादू रचते हैं

Wed, 12 Jul 2023 03:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Jul 2023 03:58 PM IST
सार

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा निर्देशक संजय लीला भंसाली के नए वेब शो 'हीरा मंडी' में नजर आएंगी। इसे लेकर वह बेहद खुश हैं। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Praised Sanjay Leela Bhansali says sir has always been fond of me
सोनाक्षी सिन्हा-संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हर स्टार इंडस्ट्री के शानदार निर्माता-निर्देशकों के साथ काम करना चाहता है। उस पर भी बात अगर संजय लीला भंसाली की हो तो ज्यादातर एक्ट्रेस का सपना उनकी फिल्म का हिस्सा बनने का होता है। ऐसा ही सपना सोनाक्षी सिन्हा का भी रहा, जो 'हीरा मंडी' के जरिए पूरा हो रहा है। हाल ही में वह भंसाली के साथ मिले काम करने के मौके पर बात करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने निर्देशक की खूब तारीफ की।

विज्ञापन


बोलीं- 'इंतजार सफल हुआ'
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही संजय लीला भंसाली के नए वेब शो 'हीरा मंडी' में नजर आएंगी। इसे लेकर वह बेहद खुश हैं। पिछले काफी वक्त से सोना इस प्रोजेक्ट की शूटिंग में जुटी हुई हैं। सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि हम लोग अब तक साथ काम नहीं कर सके। हमें लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन कहा जा सकता है कि मेरा यह इंतजार अब सफल हुआ है। 
विज्ञापन

Devdas Turns 21: 'देवदास' की रिलीज को 21 साल पूरे, संजय लीला भंसाली ने साझा कीं फिल्म की झलकियां
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशी का किया इजहार
हीरा मंडी का हिस्सा बनने को लेकर सोनाक्षी ने कहा, 'मैं हीरा मंडी का हिस्सा हूं, इसे लेकर बेहद खुश हूं। इस शो में मेरा रोल बेहद खास है और किरदार भी काफी अलग है। भंसाली इस बात को बखूबी जानते हैं कि अपने सभी स्टार्स की बेस्ट परफॉर्मेंस वह कैसे निकाल सकते हैं। उन्हें काम करते हुए देखना अपने आप में एक खुशी की बात है कि वह किस तरह पर्दे पर जादू रचते हैं, जो सिर्फ वही कर सकते हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों की यह साझेदारी बिल्कुल सही है और सही वक्त पर हुई है'।
Naseeruddin Shah: एसडीएम ने रोका नसीरुद्दीन शाह की बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट, पूछा- 53 साल बाद क्यों आई याद?

इस ओटीटी पर देख सकेंगे 'हीरा मंडी'
बात 'हीरा मंडी' की करें तो यह शो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। सोनाक्षी सिन्हा के अलावा इसमें मनीषा कोईराला, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सेगल और ऋचा चड्ढा भी नजर आएंगी। 'हीर मंडी' भारत की कहानी नहीं है, बल्कि पोड़सी मुल्क पाकिस्तान की कहानी है।
Chanderi Stories: ‘स्त्री 2’ से पहले इस फिल्म में दिखेंगी चंदेरी की कहानियां, थिएटर जाने पर इनाम जीतने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed