फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi sinha like arjun kapoor

सोनाक्षी सिन्हा को पसंद आने लगे अर्जुन कपूर

Thu, 10 Apr 2014 08:32 AM IST
Updated Thu, 10 Apr 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha like arjun kapoor
अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ पहली बार फिल्म 'तेवर' में काम कर रहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि वह अपने सहकलाकार का सम्मान करती हैं, क्योंकि वह बेहद पेशेवर हैं।
विज्ञापन


सोनाक्षी ने कहा, "वह हर किसी के साथ घुलमिल जाते हैं। वह जबरदस्ती किसी से दोस्ती नहीं करते, लेकिन काफी ठहरे हुए हैं और एक अच्छे सहकलाकार हैं।"

मुझे आते हैं पसंद

sonakshi sinha like arjun kapoor

सोनाक्षी ने कहा, "उनके बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वह यह है कि वह बहुत अच्छे सहकलाकार हैं और बेहद पेशेवर हैं। उन्हें पता होता है कि वह क्या कर रहे हैं, फिर चाहे फिल्म उनके पिता के प्रोडक्शन की ही क्यों न हो।"

अर्जुन और सोनाक्षी दोनों ही जानीमानी फिल्म हस्तियों की संतानें हैं। अर्जुन जहां प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे हैं, वहीं सोनाक्षी अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के दिनों से जान पहचान

sonakshi sinha like arjun kapoor

सोनाक्षी, अर्जुन को स्कूल के दिनों से जानती हैं। सोनाक्षी, अर्जुन और उनकी चचेरी बहने अभिनेत्री सोनम कपूर और फिल्म निर्माता रिया कपूर एक ही स्कूल में पढ़ते थे।

सोनाक्षी ने कहा, "दरअसल, अर्जुन और मैं एक ही स्कूल में थे। मेरी उनसे जान पहचान थी, क्योंकि सोनम और रिया भी उसी स्कूल में थे। मैं उन सबको जानती थी, लेकिन हम दोस्त नहीं थे। अब हम एक दूसरे को थोड़ा बहुत जानने का प्रयास कर रहे हैं। वह सचमुच अच्छे अभिनेता हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed