फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   something unexpected happened during Kanika Kapoor performance at the MeGong Festival last night

स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं कनिका कपूर, अचानक शख्स ने किया हमला; देखें सिंगर के साथ बदसलूकी का वायरल वीडियो

Mon, 08 Dec 2025 02:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 08 Dec 2025 02:04 PM IST
सार

Kanika Kapoor Video: कनिका कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स कनिका से बदसलूकी करता नजर आ रहा है। 
 

विज्ञापन
something unexpected happened during Kanika Kapoor performance at the MeGong Festival last night
कनिका कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनिका कपूर आज फिर से चर्चा में हैं। आज कनिका अपने किसी गाने की वजह से नहीं बल्कि उनके साथ कॉन्सर्ट में हुए हादसे की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कनिका का एक वीडियो कॉन्सर्ट के दौरान का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स उनके साथ बदसलूकी करता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

वायरल वीडियो
कनिका कपूर बॉलीवुड की पसंदीदा गायिकाओं में से एक हैं। वह एक दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। हाल ही में एक कॉन्सर्ट के दौरान कनिका पर एक शख्स ने हमला कर दिया, जो मंच पर पहुंचकर उन्हें उठाने की कोशिश कर रहा था। वो तो गनीमत है कि गायिका के सुरक्षाकर्मी सक्रिय थे और उन्होंने उस व्यक्ति को मंच से नीचे उतार दिया। इस घटना के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कनिका का यह वीडियो कल रात के मे-गोंग फेस्टिवल के दौरान का है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स के कमेंट्स
कनिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोगों का कहना है कि ये कनिका का प्रोफेशनलिज्म है कि उन्होंने बिना घबराए अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी। तो वहीं कुछ कनिका के रिएक्शन को देखने के बाद इसे स्क्रिप्टेड इंसीडेंट बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने सासू मां शर्मिला टैगोर को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- 'हमेशा अम्मा के नक्शेकदम पर...'..
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed