'तुम्बाड' की रिलीज के सात साल हुए पूरे, सोहम शाह ने शेयर किया खास पोस्ट, दिया फिल्म के सीक्वल को लेकर हिंट
7 Years Of Tumbbad: 'तुम्बाड' की रिलीज के आज सात साल पूरे हो चुके हैं। इस खास अवसर पर फिल्म के निर्माता और अभिनेता सोहम शाह ने फिल्म को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोहम ने इंस्टाग्राम पर 2018 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'तुम्बाड' की कई तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, ''तुम्बाड' को बनाने में 10 साल से ज्यादा का समय लगा। इस दौरान कई असफलताएं, मुश्किलें और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। लेकिन इन सबके बावजूद 'तुम्बाड' ने अपनी जगह बनाई।' उन्होंने कहा कि दर्शकों के प्यार और समर्थन की वजह से यह फिल्म आज इतनी खास है।
सोहम ने बताया कि 'तुम्बाड' ने भारतीय सिनेमा में लोककथाओं पर आधारित कहानियों को नया रास्ता दिखाया। यह फिल्म ईमानदारी और मेहनत का नतीजा है। उन्होंने लिखा, 'हमारा मकसद सिर्फ एक ऐसी कहानी कहना था, जो अनोखी हो और जिसे हम खुद सिनेमाघरों में देखना चाहें।'
यह भी पढ़ें: चैंपियन गिरता है रुकता नहीं, कार्तिक आर्यन ने पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने पर जताई खुशी, कबीर खान ने लिखा नोट
सोहम ने 'तुम्बाड 2' के बारे में भी बात की, जो जल्द ही आने वाली है। उन्होंने लिखा, 'हम उसी जुनून और ईमानदारी के साथ 'तुम्बाड 2' बना रहे हैं। उम्मीदें बहुत हैं, लेकिन हम इसे प्रेरणा मानते हैं। अगर यह कहानी भी लोगों के दिलों को छू ले, तो यह हमारा सबसे बड़ा इनाम होगा।'
पिछले साल 'तुम्बाड' की सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज ने सबको चौंका दिया। 2018 में धीमी शुरुआत के बाद 2024 में यह फिल्म सनसनी बन गई। अब सोहम शाह और उनकी कंपनी, सोहम शाह फिल्म्स, पेन स्टूडियोज के साथ मिलकर 'तुम्बाड 2' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। जल्द ही इसकी रिलीज डेट की घोषणा होगी।
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्ट्रेस डाएन कीटन का 79 की उम्र में हुआ निधन, करीना-सोनम ने ऑस्कर विजेता अभिनेत्री को दी श्रद्धांजलि