{"_id":"4db2517b67796a7444bf876710f612f4","slug":"soha-and-arshad-do-nt-lunch-toghter","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यों साथ लंच करने से कतराते हैं ये दो सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्यों साथ लंच करने से कतराते हैं ये दो सितारे
अमर उजाला,मुंबई
Updated Thu, 05 Dec 2013 08:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी ऐसा भी होता है कि हीरो-हीरोइन फिल्म में साथ काम तो करते हैं, मगर कैमरे के सामने से अलग होते ही एक-दूसरे से दूर भागते हैं।
विज्ञापन
इन दिनों ‘मि. जो बी कारवाल्हो’ की शूटिंग में व्यस्त अरशद वारसी और सोहा अली खान की स्थति ऐसी तो नहीं है, मगर जब लंच की बात आती है तो यह हीरो अपनी हीरोइन से दूर भागता है!
असल में दोनों के लंचबॉक्स इतने अलग होते हैं कि कुछ दिनों तक तो अरशद ने सोहा के साथ लंच किया, परंतु फिर अलग खाने का फैसला किया।
सैट पर मौजूद सूत्रों के अनुसार अरशद को पूरी तरह से भारतीय खाना पसंद है और वह चिकन, मटर-पनीर और तंदूरी रोटी के शौकीन हैं। उनका लंच इसी प्रकार का होता है। वहीं सोहा अपनी फिटनेस को लेकर इतनी सजग है कि वह उबली हुई सब्जियों के सिवा कुछ नहीं खातीं।
विज्ञापन
उन सब्जियों में नमक तक नहीं होता। शुरुआत में तो अरशद को लगा कि यह कुछ दिनों की बात होगी, लेकिन फिर समझ आया कि ऐसा नहीं है। सोहा का लंच सदा ही ऐसा होता है।
विज्ञापन
इसके बाद अरशद को उनके सामने बैठ कर अपना मसालेदार इंडियन फूड खाने में संकोच होने लगा। सो उन्होंने तय कर लिया कि वह सोहा के साथ बैठ कर लंच नहीं करेंगे। अब दोनों सितारे लंच टाइम में एक-दूसरे से दूरी बना लेते हैं।