फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Soha Ali Khan feels niece Sara Ali Khan to make a big impact for films

सारा अली खान अपने काम से लोगों को बेहद प्रभावित करेंगी: सोहा

Wed, 28 Nov 2018 03:07 PM IST
भाषा
भाषा Updated Wed, 28 Nov 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
Soha Ali Khan feels niece Sara Ali Khan to make a big impact for films
सोहा अली खान - फोटो : amar ujala
अदाकारा सोहा अली खान का कहना है कि वह अपनी भतीजी सारा अली खान के बॉलीवुड में पारी शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह अपने काम से लोगों को प्रभावित करेंगी।
विज्ञापन


सारा, सोहा के भाई सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। वह अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ‘ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म सात दिसम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। सारा की दूसरी फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ है, फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। यह 28 दिसम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
विज्ञापन


सोहा से सारा की दो बड़ी फिल्मों पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘वह बेहद प्रतिभाशाली हैं। मुझे ‘केदारनाथ’ का प्रोमो पसंद आया है और उनका काम भी मुझे अच्छा लगा। मैंने उन्हें ‘कॉफी विद करण’ में भी देखा और वह भी मुझे काफी अच्छा लगा।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को एक समारोह के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘वह आत्मविश्वास से भरी, प्रतिभाशाली हैं और उन्हें करियर की शुरुआत करने के लिए सही फिल्म मिली है। फिल्म का प्रोमो शानदार है। मुझे लगता है कि वह अपने काम से लोगों को प्रभावित करेंगी और मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहती हूं।’’ 

अदाकारा ने कहा कि उन्होंने सारा को कोई सलाह नहीं दी है और उनका मानना है कि वह बेहद ‘‘सक्षम’’ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed