फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Soha Ali Khan Celebrates Mother Sharmila Tagore Comeback To Bengali Cinema With film Puratawn shares bts pics

Sharmila Tagore: सोहा ने मनाया मां शर्मिला की बंगाली सिनेमा में वापसी का जश्न, तस्वीरें साझा कर लिखा भावुक नोट

Mon, 14 Apr 2025 12:52 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 14 Apr 2025 12:52 AM IST
सार

Sharmila Tagore-Soha Ali Khan: शर्मिला टैगोर 14 साल बाद बंगाली सिनेमा में 'पुरातन' के साथ वापसी की है, जो उनकी इस भाषा की आखिरी फिल्म हो सकती है। अब सोहा अली खान ने इस पल का जश्न मनाया है।

विज्ञापन
Soha Ali Khan Celebrates Mother Sharmila Tagore Comeback To Bengali Cinema With film Puratawn shares bts pics
शर्मिला टैगोर - फोटो : इंस्टाग्राम: @sakpataudi

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने 14 साल बाद बंगाली सिनेमा में 'पुरातन' के साथ वापसी की है, लेकिन उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह उनकी नई बंगाली फिल्म हो सकती है और साथ ही यह उनकी आखिरी फिल्म भी हो सकती है। इस बीच शर्मिला की बेटी अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपनी मां की फिल्म की तारीफ की।

विज्ञापन

 

सोहा अली खान की पोस्ट
इंस्टाग्राम पर सोहा ने अपनी हालिया फिल्म से शर्मिला टैगोर की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की। तस्वीरों के साथ सोहा ने कैप्शन में लिखा, 'पुरातन' में अम्मा का जश्न मनाते हुए, लगभग दो दशकों के बाद बंगाली सिनेमा में उनकी शानदार वापसी। बीटीएस तस्वीरें, जैसा कि किसी ने एक बार मुझसे कहा था- हमारे लिए शर्मिला ठाकुर एक व्यक्ति नहीं हैं, वह एक भावना हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Soha (@sakpataudi)



Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा कहां हैं? सवाल पूछने पर अभिनेता की पत्नी ने किया ऐसा इशारा, ट्रोल करने लगे यूजर

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में शर्मिला का किरदार
हालांकि, हाल ही में फिल्म की रिलीज से पहले शर्मिला ने अपनी यात्रा, अपने स्वास्थ्य और इस प्रोजेक्ट को इतना खास बनाने वाली बातों पर अपने विचार साझा किए थे। सुमन घोष द्वारा निर्देशित 'पुरातन' में शर्मिला एक आधुनिक समय की कॉर्पोरेट महिला की बुजुर्ग मां की सशक्त भूमिका में हैं, जिसका किरदार रितुपर्णा सेनगुप्ता ने निभाया है। शर्मिला ने कहा कि यह भूमिका उनके दिल के बहुत करीब है।उन्होंने इसे एक ऐसी भूमिका बताया, जो हमेशा नहीं मिलती।
Priyadarshan Interview: जो बच्चों को हंसा सके, वही असली कॉमेडी, परिवार को सिनेमा हॉल तक लाना ही अब असल चुनौती

विज्ञापन

फिल्में करने पर क्या बोलीं शर्मिला
उन्होंने पीटीआई से कहा, 'मुझे बंगाली फिल्में करना पसंद है। मुझे कोलकाता की हर चीज पसंद है, लेकिन मैं अपनी स्वास्थ्य स्थितियों के कारण शूटिंग में अभिनय के लिए उतनी फिट नहीं हूं, जितनी होनी चाहिए।' उनकी बेटी और अभिनेत्री सोहा अली खान ने पहले एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि शर्मिला को स्टेज-जीरो लंग कैंसर का पता चला था, जिसका बिना कीमोथेरेपी के सफलतापूर्वक इलाज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed