फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social media: Sapna Choudhary was seen dancing in front of the camera wearing a sari fans were blown away after seeing the traditional look

सोशल मीडिया: साड़ी पहन कैमरे के सामने डांस करती नजर आईं सपना चौधरी, ट्रेडिशनल लुक देख उड़े फैंस के होश

Sun, 02 Jan 2022 06:33 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 02 Jan 2022 06:33 PM IST
सार

 हाल में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस वीडियो में सपना अपने कपड़े चेंज करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना कैमरे के सामने पहले स्वेटशर्ट और ट्राउजर और फिर साड़ी में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Social media: Sapna Choudhary was seen dancing in front of the camera wearing a sari fans were blown away after seeing the traditional look
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अपने डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाने वालीं मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सपना अपनी वीडियोज और फोटोज को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फैंस भी सपना की इन तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इसी क्रम में अब सपना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। सपना के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

दरअसल, हाल में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस वीडियो में सपना अपने कपड़े चेंज करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना कैमरे के सामने पहले स्वेटशर्ट और ट्राउजर और फिर साड़ी में नजर आ रही हैं। सपना का यह ट्रेडिशनल लुक देख उनके फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। 

विज्ञापन


 

Social media: Sapna Choudhary was seen dancing in front of the camera wearing a sari fans were blown away after seeing the traditional look
सपना चौधरी का 'ब्लैग स्वैग' हुआ वायरल - फोटो : sapna choudhary instagram

सबसे पहले सपना स्वेटशर्ट और ट्राउजर पहन क्लैप करके डांस करती हैं और  इसके तुरंत बाद वह साड़ी पहने हुए दिखाई देती हैं। साड़ी में सपना बेदह खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में साड़ी के साथ मांग में सिंदूर और खुले वालों में सपना का देसी उनके फैंस को दीवाना कर रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

Social media: Sapna Choudhary was seen dancing in front of the camera wearing a sari fans were blown away after seeing the traditional look
सपना चौधरी के डांस ने फिर किया घायल - फोटो : sapna choudhary instagram

इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में जब भी शंका में रहो, साड़ी पहन लो। सपना चौधरी के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा सपना के फैंस इस वीडियो पर उनके फैंस अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन

Social media: Sapna Choudhary was seen dancing in front of the camera wearing a sari fans were blown away after seeing the traditional look
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

सपना की सोशल मीडिया पर काफी लंबी चौड़ी फैन लिस्ट है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें और वीडियज शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी उनकी इन तस्वीरों और वीडियोज पर जमकर अपना प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। हाल ही में शेयर किए इस वीडियो पर भी फैंस लगातार लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed