फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sky Force Movie Actor Veer Pahariya old video of him dancing on Dard E Disco song from srk film Om Shanti Om

Veer Pahariya: 13 की उम्र में शाहरुख खान जैसे 6 पैक एब्स बनाने जुट गए थे वीर पहाड़िया, साझा किया रोचक किस्सा

Sun, 02 Feb 2025 01:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 02 Feb 2025 01:20 AM IST
सार

Veer Pahariya: अभिनेता वीर पहाड़िया ने फिल्म 'स्काई फोर्स' से एक्टिंग डेब्यू किया है। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। 

विज्ञापन
Sky Force Movie Actor Veer Pahariya old video of him dancing on Dard E Disco song from srk film Om Shanti Om
शाहरुख खान-वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक्टर वीर पहाड़िया इन दिनों अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'स्काई फोर्स' में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इस साल की पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'स्काई फोर्स' से एक्टिंग डेब्यू करने वाले वीर पहाड़िया ने हाल ही में खुलासा किया है कि 13 साल की उम्र में शाहरुख जैसे 6 पैक एब्स बनाने के लिए वे डाइटिंग करने लगे थे।

विज्ञापन

दर्द-ए-डिस्को पर झूमते आए नजर
वीर पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' के गाने 'दर्द-ए-डिस्को' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वे बिल्कुल शाहरुख खान जैसा डांस करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने एक लंबा कैप्शन लिखा है, जो काफी दिलचस्प है। वीर ने बताया है कि वे शाहरुख खान जैसी फिटनेस पाने के लिए क्रेजी थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Veer Pahariya (@veerpahariya)

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान और फराह खान को कहा शुक्रिया
पोस्ट में वीर पहाड़िया ने लिखा है, 'आज, मेरे जन्मदिन पर मैं एक वीडियो शेयर करना चाहता हूं, जो तब का है, जब मैं 13 साल का था और बॉलीवुड फिल्मों का दीवाना था।मैंने 'दर्द-ए-डिस्को' की मेकिंग के सारे वीडियो देखे, डांस स्टेप्स सीखे, सिक्स पैक एब्स के लिए डाइटिंग की। इसे हैंडीकैम पर कैसेट के साथ 1 बार में शूट किया, क्योंकि मुझे एडिट करना नहीं आता था। वीर ने आगे लिखा है, 'इस बारे में मेरी फैमिली को कुछ नहीं मालूम था, क्योंकि मैंने कोई पैसा नहीं लिया था और सब कुछ पूरी जुगाड़ से किया गया था। इसे हर तरह से बेहतर बनाने के लिए हर कोशिश की थी। मेरी जिंदगी बदलने के लिए शाहरुख खान और फराह खान का शुक्रिया। और मेरे सपनों को साकार करने के लिए भगवान का शुक्रिया'। वीर ने अपनी पोस्ट में शाहरुख खान और फराह खान को टैग किया है।

ये खबर भी पढ़ें:
R Madhavan: 'रहना है तेरे दिल में' की कहानी पर बोले माधवन, 'उन्हें पता ही नहीं है कि उस दौर में प्यार...'

विज्ञापन

जान्हवी कपूर ने किया कमेंट
वीर पहाड़िया के इस पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। इसके अलावा सितारे भी कर रहे हैं। जान्हवी कपूर ने लिखा है, 'मैं आखिरी रास्ता की रिलीज को वोट दूंगी'। बता दें कि जान्हवी इन दिनों कथित तौर पर वीर पहाड़िया के भाई शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें:
Stars Kids Ott Debut: स्टारकिड्स को ओटीटी का सहारा, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इनकी पहली फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed