फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sitaare Zameen Par Actor Aamir Khan Seen With Girlfriend Gauri Spratt In Mumbai

Viral Video: ‘सितारे जमीन पर’ के कलेक्शन की टेंशन से दूर गर्लफ्रेंड गौरी संग आउटिंग पर दिखे आमिर, वीडियो वायरल

Sat, 21 Jun 2025 11:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 21 Jun 2025 11:18 PM IST
सार

आमिर खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ आउटिंग करते दिखे। आमिर का बेफ्रिकी से भरा अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आया। 

विज्ञापन
Sitaare Zameen Par Actor Aamir Khan Seen With Girlfriend Gauri Spratt In Mumbai
आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को आमिर खान ने बड़े दिल से बनाया है। मगर वह इसके कलेक्शन की टेंशन से दूर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ आउटिंग करते दिखे। फुर्सत भरे पल गर्लफ्रेंड के साथ गुजारते नजर आए। आमिर खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। 

विज्ञापन

गौरी का हाथ थामे आइसक्रीम खाते दिखे आमिर 
वायरल वीडियो में आमिर खान गौरी स्प्रैट का हाथ थामे दिखे। साथ ही वह मैंगो आइसक्रीम का भी मजा ले रहे थे। वीडियो में आमिर के एक हाथ में आइसक्रीम नजर आ रही है। बाद में जब पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करते हैं तो वह आइसक्रीम अपने किसी अस्टिटेंट को पकड़ा देते हैं। फिर गौरी के साथ फाेटो क्लिक करवाते हैं। इसके बाद फिर से अपनी आइसक्रीम खाने लगते हैं। आमिर खान अपने फैंस के साथ भी फोटो खिंचवाते नजर आते हैं। इस वीडियो में वह अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की टी-शर्ट पहने भी नजर आ रहे हैं।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी गर्लफ्रेंड संग नजर आए 
पिछले दिनों जब फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग हुई तब भी गौरी स्प्रैट आमिर खान के साथ नजर आईं। वह इस मौके पर आमिर खान को सपोर्ट करने पहुंची थीं। गौरी आमिर खान के घर पर भी खास मौकों, पार्टी में नजर आती रही हैं। 

 

ये खबर भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par: आमिर की फिल्म देख रो पड़े जावेद अख्तर, जूही से लेकर आशुतोष राणा तक इन कलाकारों ने की तारीफ  

 

Sitaare Zameen Par Actor Aamir Khan Seen With Girlfriend Gauri Spratt In Mumbai
फिल्म 'सितारे जमीन पर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आमिर खान की फिल्म का क्या है हाल 
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को आज यानी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन है, दूसरे दिन इसने लगभग 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल कमाई भी 31.70 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 10.7 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। ऐसे में देखा जाए तो वीकएंड पर आमिर खान की फिल्म की कमाई में उछाल आया है। यह आमिर खान के लिए संतोष करने वाली बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed