फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai actor Manoj Bajpayee says Shahrukh khan is still an outsider read here in detail

Manoj Bajpayee: आउटसाइडर कहे जाने पर मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, किंग खान को लेकर कह दी यह बड़ी बात

Fri, 26 May 2023 11:13 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 26 May 2023 11:13 PM IST
सार

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री में इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स के मुद्दे पर खुलकर बात की है। एक्टर ने कहा कि  शाहरुख खान भी आउटसाइडर भी हैं।

विज्ञापन
Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai actor Manoj Bajpayee says Shahrukh khan is still an outsider read here in detail
मनोज बाजपेयी ,शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी अपने हालिया बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री में इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स के मुद्दे पर खुलकर बात की है। उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख खान भी आउटसाइडर हैं, लेकिन आज इंडस्ट्री के रियल इनसाइडर्स स्क्रीन पर उनके साथ दिखना चाहते हैं।

विज्ञापन

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai actor Manoj Bajpayee says Shahrukh khan is still an outsider read here in detail
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'आउटसाइडर हैं शाहरुख खान'
एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता से पूछा गया कि बी-टाउन में पिछले तीन दशक से काम करने के बावजूद आपको आउटसाइडर माना जाता है। क्या इस चीज को लेकर आपको कभी परेशानी होती है? इसके जवाब मे मनोज ने बॉलीवुड के किंग का उदाहरण दिया। मनोज बाजपेयी ने कहा, 'देखिए, शाहरुख खान ने इंडस्ट्री को अपना लिया है और ये उनकी जर्नी थी, जब लोग मुझे आउटसाइडर समझते हैं, तो मैं इसे एक सम्मान की तरह लेता हूं। देखा जाए तो शाहरुख खान भी आउटसाइडर हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में खुद अपनी जगह बनाई है और उन्होंने यह बेहतर तरीके से किया है। बॉलीवुड के रियल इनसाइडर्स उनके साथ दिखना चाहते हैं, लेकिन मैंने अपने लिए ऐसा कभी नहीं चाहता हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai actor Manoj Bajpayee says Shahrukh khan is still an outsider read here in detail
मनोज बाजपेयी - फोटो : फेसबुक

फिल्म 'वीर-जारा' में साथ आए नजर
इसके अलावा अभिनेता ने यह भी कहा, 'शाहरुख गुड लुकिंग हैं। वह हमेशा से अच्छा दिखते थे। उनका चॉकलेटी चेहरा है और वह बहुत आकर्षक हैं। यहां तक कि पहले भी हर कोई मुझसे बोलता था कि मैं टैलेंटेड हूं, लेकिन वह सिर्फ उनके साथ घूमते थे।' बता दें कि शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी एक-दूसरे को थिएटर के दिनों से जानते हैं। दोनों एक साथ फिल्म 'वीर- जारा' में नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी की फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो चुकी है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। 

यह भी पढ़ें- Sara-Shubman Breakup: सारा अली खान और शुभमन गिल की राहें जुदा? इस वजह से ब्रेकअप की खबरों ने पकड़ा तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed