Sonu Nigam: सोनू निगम ने खोला सिंगिग का राज, ऑटो-ट्यून के इस्तेमाल पर बोले- ‘खुशकिस्मत हैं कि हम….’
Sonu Nigam On AutoTune : सोनू निगम ने हाल में एक बातचीत के दौरान गायकों द्वारा ऑटो-ट्यून के इस्तेमाल पर काफी कुछ कहा। इसके साथ ही इसके फायदे और नुकसान पर भी बात की।
विस्तार
सिंगर सोनू निगम ने कहा है कि वह कुछ चुनिंदा गानों के लिए ऑटो-ट्यून का इस्तेमात करते हैं। इसके साथ ही सोनू ने ऑटो-ट्यून के असली उद्देश्य पर भी चर्चा की।
सोनू क्यों करते हैं ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल?
सोनू हाल ही में यूट्यूब पॉडकास्ट गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा, 'मैं कुछ चुनिंदा गानों में ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करता हूं। डिजिटल रिकॉर्डिंग से कभी-कभी असली आवाज थोड़ी बेसुरी लग सकती है।'
बातचीत के दौरान ऑटो-ट्यून के असली उद्देश्य समझाते हुए उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल अच्छे गायक के प्रदर्शन को निखारने के लिए होना चाहिए, ना कि गैर-गायकों को कलाकार बनाने के लिए।
सोनू ने खुद को बताया खुशकिस्मत
सोनू निगम ने आगे अपनी बात करते हुए कहा, 'जो भी हुआ अच्छा ही हुआ। पहले के दिनों में ऑटो-ट्यून के बिना गाना पड़ता था और हम खुशकिस्मत हैं कि हमने इसके बिना ही रियाज किया है। हमें इसकी जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी मैं कहूंगा कि मैं अपने कुछ गानों में ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करता हूं।’
सोनू निगम का वर्कफ्रंट
सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में फिल्म 'बंटवारा 1947' के गाने 'तबस्सुम' को अपनी आवाज दी है। एआर रहमान द्वारा संगीतबद्ध और जावेद अख्तर द्वारा लिखित इस गाने को अली फजल, ईशा संधिर, करण देओल और कनिका कपूर जैसे अभिनेताओं पर फिल्माया गया है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है।