Sidharth Malhotra: कियारा संग शादी की खबरों के बीच सिद्धार्थ ने EX गर्लफ्रेंड को किया याद, बताई दिलचस्प बात
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अपनी गर्लफ्रेंड को कौन सी चीज गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए। बता दें कि सिद्धाथ आलिया को डेट कर चुके हैं।
विस्तार
सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। दावा किया जाता है कि सिद्धार्थ बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं और दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। दोनों की शादी पर कई तरह की रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं। इन सबके बीच, अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और पुराने रिश्ते पर बातचीत की है। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच सिद्धार्थ का यह इंटरव्यू खूब चर्चा में बना हुआ है।
दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनके लेटेस्ट इंटरव्यू में एक मजेदार रैपिड-फायर राउंड खेला गया, जिसमें अभिनेता से पूछा गया कि उन्होंने पिछले रिश्ते में क्या बात सीखी है? अभिनेता ने इस पर बेहद ही मजेदार और सीधा जवाब दिया। सिद्धार्थ ने कहा कि मैंने पुराने रिश्ते में बहुत कुछ सीखा है। मेरा मानना है कि कभी पालतू जानवर गिफ्ट नहीं करने चाहिए।’ इसी इंटरव्यू में सिद्धार्थ से होस्ट ने एक और सवाल किया। अभिनेता से पूछा गया कि वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से क्या चोरी करना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, 'द कैट... एडवर्ड।' अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि सिद्धार्थ ने आलिया को ही वो बिल्ली गिफ्ट में दी थी।
यह भी पढ़ें:- Sapna Choudhary: नेहा कक्कड़ की आवाज के साथ सपना चौधरी ने लगाई आग, धांसू डांस देख फैंस बोले- चलती फिरती तबाही
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी कोई बात नहीं की थी। लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि सिद्धार्थ और आलिया अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की शूटिंग के समय यानी साल 2012 में करीब आए थे और दोनों साल 2016 तक रिश्ते में रहे थे।
हालांकि, अब दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी रचाई है और वह अब जल्द ही मां भी बनने वाली हैं। वहीं, सिद्धार्थ कियारा के साथ हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है लेकिन दोनों अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते हुए स्पॉट हो जाते हैं।