फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha kakkar sapna choudhary chad gayi chad gayi song film oye makhna

Sapna Choudhary: नेहा कक्कड़ की आवाज के साथ सपना चौधरी ने लगाई आग, धांसू डांस देख फैंस बोले- चलती फिरती तबाही

Wed, 12 Oct 2022 08:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 12 Oct 2022 08:40 PM IST
विज्ञापन
Neha kakkar sapna choudhary chad gayi chad gayi song film oye makhna
सपना चौधऱी - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के लाखों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करने के लिए तैयार रहते हैं। सपना की म्यूजिक एल्बम सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इतना ही नहीं, सपना ने कई फिल्मों के आइटम सॉन्ग में भी अपना जलवा दिखाया है और अब सपना चौधरी पंजाबी फिल्म 'ओए मखना' की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस फिल्म को रिलीज होने में अभी थोड़ा समय है, जिसके एक गाने में सपना चौधरी धमाल मचाएंगी। सपना चौधरी का यह गाना रिलीज हो गया है, जिसका नाम 'चढ़ गई चढ़ गई' है। इस गाने में सपना की कातिल अदाओं ने फिर से लोगों का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपने गाने का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है, जिसके साथ ही डांसर ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। इस वीडियो के साथ सपना ने लिखा, 'सपना चौधरी के ऊपर नेहा कक्कड़ का स्वैग चढ़िया की नहीं। फिल्म रिलीज 4 नवंबर।' सपना चौधरी इस गाने में अपनी देसी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। गाने की शुरुआत में डांसर के चेहरे पर घूंगट होता है और इसके बाद वह अपने कमाल का डांस शुरू करती हैं, जो लोगों के बीच एनर्जी को बढ़ाने का काम करेगा। वह पूरे गाने में पिंक कलर का सूट और पीले रंग की सलवार पहने हुए होती हैं। खूले बाल और  कमाल के मेकअप में वह काफी सुंदर लग रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपना चौधरी के इस गाने को नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ की आवाज और सपना चौधरी के डांस से सजे इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आप हर गाने को अमेजिंग बना देती हैं।'  दूसरे ने लिखा, 'दुनिया का सबसे खूबसूरत पीस है सपना चौधरी।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'दुनिया एक तरफ और मेरी चलती फिरती तबाही सपना चौधरी एक तरफ।' बता दें कि पंजाबी फिल्म 'ओ मखना' का निर्देशन सिमरजीत सिंह ने किया है और यह फिल्म 4 नवंबर को रिलीज हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed