Sidharth Malhotra: जींस का टैग हटाना भूले सिद्धार्थ, यूजर्स ने पूछा- कियारा भाभी ध्यान नहीं रखतीं क्या?
सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए। इस लुक में वह काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।
विस्तार
सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार वजह अभिनेता की शादी नहीं, बल्कि उनकी एक भूल है। दरअसल, हाल ही में अभिनेता को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अपनी गाड़ी से निकलकर अभिनेता एयरपोर्ट के अंदर जा रहे थे, तभी यूजर्स को उनकी जींस पर लगा टैग दिख गया, जिसे शायद वह निकालना भूल गए थे। अब इस पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं, कुछ यूजर्स अभिनेता की इस भूल पर चुटकी लेते नजर आए।
सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए। इस लुक में वह काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। उन्होंने जींस और सिंपल टी शर्ट पहन रखी थी। कुछ यूजर्स अभिनेता के सिंपल लुक की तारीफ करते नजर आए। वहीं, कुछ यूजर्स ने उनकी जींस पर लगे ब्रांड टैग को नोटिस किया। इसके बाद से वह लगातार अभिनेता को ट्रोल करने लगे।
Mohit Chauhan: बिना ट्रेनिंग दुनिया पर चलाया आवाज का जादू, जानें हिमाचल का छोरा कैसे बना सिनेमा का 'सिरमौर'
सिद्धार्थ को ट्रोल करते हुए एक अभिनेता ने लिखा, 'शादी के बाद अक्सर ऐसा होता है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'महंगा ब्रांड लिया है तो दिखाना तो बनता है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'लगता है कियारा भाभी ध्यान नहीं रखती हैं। कुछ यूजर्स सिद्धार्थ के समर्थन में भी नजर आए। अभिनेता के फैंस ने ट्रोल्स को फटकार लगाई और कहा कि जल्दी-जल्दी में ऐसा हो जाता है। वहीं एक ने कहा वह भाई का स्टाइल है। आप जैसे पुराने लोगों के समझ नहीं आएगा।' एक ने लिखा प्राइस टैग नहीं, ब्रांड टैग है और इसमें कुछ गलत भी नहीं है।'
Govinda-Sunita: लड़ते-झगड़ते एक दूसरे को दिल दे बैठे थे गोविंदा और सुनीता, मतभेद को पीछे छोड़ ऐसे परवान चढ़ा प्यार
Namoshi Chakraborty Interview: मिथुन को मार पड़ी तो चीखकर रो पड़े नमोशी, बेटे ने सुनाई पिता की संघर्ष कहानी