Sidharth-Kiara: सिद्धार्थ ने पत्नी कियारा को समर्पित किया बेस्ट स्टाइल अवॉर्ड, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
अवॉर्ड समारोह के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा को बेस्ट स्टाइल के अवॉर्ड से नवाजा गया था। एक्टर ने अपना यह अवॉर्ड पत्नी कियारा आडवाणी को समर्पित किया है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने स्टोरी साझा कर रिएक्ट किया है।
विस्तार
बॉलीवुड के कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की बीते महीने शादी हुई थी। शादी के बाद से दोनों ही कलाकार सुर्खियों में बने रहते हैं। कपल की शादी और उनके आउटफिट को लेकर भी चारों तरफ काफी चर्चा हुई थी। वहीं बीती रात एक अवॉर्ड समारोह के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा को बेस्ट स्टाइल के अवॉर्ड से नवाजा गया था। एक्टर ने अपना यह अवॉर्ड पत्नी कियारा आडवाणी को समर्पित किया है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट किया है।
सिद्धार्थ ने कियारा को समर्पित किया अवॉर्ड
दरअसल शुक्रवार की रात को बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में कई कलाकार भी शामिल हुए थे। समारोह के दौरान एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को बेस्ट स्टाइल के लिए अवॉर्ड मिला था। अवॉर्ड लेने के दौरान का सिद्धार्थ कहते हैं कि शादी के बाद यह मेरा दूसरा अवॉर्ड है, जिसमें से पहला अवॉर्ड मुझे बेस्ट एक्टर के लिए मिला था और दूसरा अवॉर्ड बेस्ट स्टाइल के लिए मिला है। इसलिए मुझे लगता है कि मेरी पत्नी कियारा काफी खुश होंगी, क्योंकि वह खुद एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं और बहुत ज्यादा स्टाइलिश भी हैं और बाकी वह डिजाइनर भी जिनके पास मैं जाता हूं कूल दिखने के लिए। एक्टर की इस स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Another Video: @SidMalhotra's speech after winning 'Most Stylish Actor' (Male) award at Bollywood Hungama Style Icons Awards 2023 ❤️
— Sidharth Malhotra FC (@SidharthFC_) March 25, 2023
PS- We just can't get enough of him! #SidharthMalhotra #KiaraAdvani #BHStyleIcons #BHStyleIcons23 @Bollyhungama pic.twitter.com/SB2btt6e9I
उर्फी का नया कारनामा 'टॉयलेट पेपर' की ड्रेस में आईं नजर
कियारा ने किया रिएक्ट
इस वीडियो को एक्ट्रेस कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है-इस आदमी के पास मेरा पूरा दिल है। एक्ट्रेस ने वीडियो को साझा करते हुए खुशी जाहिर की है। आपको बता दें कि कपल की शादी सात फरवरी को जैसलमेर में हुई थी। उसके बाद कपल ने सबसे पहले दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी थी और उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों के लिए मुंबई में पार्टी का आयोजन किया था।
