फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   siddharth malhotra and riteish deshmukh film marjaavaan trailer launch today

मरजावां ट्रेलर: 'एक विलेन' की हिट जोड़ी का आज होगा धमाका, अमर उजाला के फेसबुक पेज पर देखें लाइव

Thu, 26 Sep 2019 10:36 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
siddharth malhotra and riteish deshmukh film marjaavaan trailer launch today
marjaavaan - फोटो : social media
पांच साल पहले रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म एक विलेन की जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख के बीच चल रहा ट्विटर वॉर गुरुवार को अपने अंजाम पर पहुंच रहा है। दोनों की नई फिल्म मरजावां का ट्रेलर गुरुवार की दोपहर मुंबई में रिलीज होने जा रहा है। अमर उजाला के पाठक इस ट्रेलर लॉन्च का सीधा प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पर देख सकेंगे।
विज्ञापन


निर्देशक मिलाप झावेरी की फिल्म मरजावां का पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फिल्म में रितेश देशमुख का किरदार बहुत ही दिलचस्प है और वह परदे पर अपने कद से काफी छोटे किरदार में नजर आएंगे। हिंदी सिनेमा में किसी कलाकार के अपने कद से काफी छोटे कद का किरदार करने का पिछला उदाहरण शाहरुख खान का फिल्म जीरो में रहा है। उससे पहले कमल हासन ने फिल्म अप्पू राजा में ऐसा ही किरदार किया था।
विज्ञापन


 

रितेश देशमुख के किरदार के अलावा लोगों को सिद्धार्थ मल्होत्रा का नया लुक भी पसंद आ रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में करण जौहर ने लॉन्च किया था और अरसे बाद उनकी किसी फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता जागी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अब मानने लगे हैं कि पिछली कुछ फिल्मों के चयन में उनसे गलतियां हुई हैं। सिद्धार्थ की एक्शन पैक्ड फिल्म ड्राइव भी जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

फिल्म एक विलेन की कामायाबी के बाद फिर एक साथ परदे पर आ रहे रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी नई फिल्म मरजावां को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब तक रिलीज हुए फिल्म के पोस्टर्स में रितेश जहां फिल्म में तीन फुट के एक खूंखार किरदार में दिख रहे हैं वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के चेहरे पर अरसे बाद एक अलग तरह का आत्मविश्वास नजर आ रहा है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से लॉन्च हुईं तारा सुतारिया की ये दूसरी फिल्म है और फिल्म रकुलप्रीत सिंह भी एक खास किरदार में नजर आएंगी। 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म मरजावां के ट्रेलर लॉन्च का सीधा प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज पर दोपहर करीब 12 बजे होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed