फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shyam benegal talking about censor board

'हर एक फिल्म सभी दर्शकों के लिए नहीं हो सकती'

Sun, 10 Jan 2016 04:19 PM IST
Updated Sun, 10 Jan 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
shyam benegal talking about censor board

फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का कहना है कि फिल्मों के सीन काट देने से फिल्म बनाने वाले की रचनात्मकता खत्म हो जाती है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने श्याम बेनेगल की अध्यक्षता में सेंसर बोर्ड की एक नई समिति बनाई है।

विज्ञापन


श्याम बेनेगल ने बीबीसी संवाददाता वात्सल्य राय के साथ बातचीत में कहा कि वो फिल्मों को सेंसर नहीं करना चाहते हैं बल्कि उनकी ग्रेडिंग करना चाहते हैं। श्याम बेनेगल ने बताया, 'यूरोप की तरह भारत में भी फिल्मो की ग्रेडिंग की बात हो रही है, यानी कौन सी फिल्म किस तरह के दर्शक के लिए बनाई गई है। इसके लिए आयु वर्ग जैसी चीजें आधार बन सकती हैं।
विज्ञापन


श्याम बेनेगल ने कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जो समिति बनाई है, उसकी पहली बैठक में समिति को मंत्रालय और मंत्री की तरफ से संक्षेप में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सेंसरशिप का गलत मतलब निकाला जा रहा'

shyam benegal talking about censor board

श्याम बेनेगल के अनुसार, 'समिति दो महीने में सरकार को एक रिपोर्ट सौंपेगी। लेकिन इससे पहले उसे उस पूरे काम का अध्ययन करना है जो पिछले कुछ साल में फिल्मों को प्रमाणपत्र देने के लिहाज से हुआ है।'

फिल्मों को प्रमाणपत्र देने के लिए कई तरह की रिपोर्ट पहले भी तैयार की गई हैं और बेनेगल के मुताबिक समिति उन्हें भी पढेगी। श्याम बेनेगल का मानना है, 'सेंसरशिप का मतलब है कि आप कुछ चीजों को रोकना चाहते हैं या काटना चाहते हैं। यह नहीं होना चाहिए। हर फिल्म हर किसी के लिए नहीं होती है।'

बीते दिनों असहिष्णुता को लेकर छिडे विवाद पर श्याम बेनेगल ने कहा था, 'हमारा उन मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। हमारी समिति को तो इन चीजों से अलग काम करना है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed