{"_id":"5b95be70867a557f6249f666","slug":"shushant-singh-appeals-for-help-sister-diagnosed-with-neurological-disorder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर बीमारी से जुझ रही हैं सुशांत सिंह की छोटी बहन, सोशल मीडिया पर लोगों से मांगी मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गंभीर बीमारी से जुझ रही हैं सुशांत सिंह की छोटी बहन, सोशल मीडिया पर लोगों से मांगी मदद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
sushant singh
कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके और टीवी सीरियल 'सावधान इंडिया' से अपनी पहचान बना चुके सुशांत सिंह इन दिनों अपनी बहन की तबीयत को लेकर काफी परेशान चल रहे हैं। दरअसल उनकी छोटी बहन सोफिया न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर जैसी बिमारी से जुझ रही है। इस बीच सुशांत ने लोगों से सोशल मीडिया पर मदद की अपील की है।
विज्ञापन
सुशांत ने अपनी बहन सोफिया की बीमारी की जानकारी देते हुए लिखा है, 'दोस्तों यह अपील है। मेरी छोटी बहन सोफिया को न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर हो गया है। यह एक ऑटो इम्यून डिसऑर्डर है और इसका इलाज सफल नहीं हो पा रहा। प्लीज इसे रीट्वीट करिए और सही शख्स तक पहुंचने में हमारी मदद करिए।'
विज्ञापन
This is an appeal friends. My younger Sister Sofiya has been diagnosed with CIDP. An auto-immune disorder, the only treatment of Steroids and Immuno-suppressants isn’t working. Trying to find any new breakthrough, please RT and help us reach out to the right people. pic.twitter.com/idVOWm0Jlo
— sushant singh (@sushant_says) September 7, 2018
विज्ञापन
बता दें कि सोफिया जिस बीमारी से जुझ रही है उसका सिर्फ एक ही इलाज है लेकिन इसके बावजूद वह ठीक नहीं हो पा रही है। इसे लेकर सुशांत परेशान चल रहे हैं। उनकी इस अपील के बाद कई फैंस ने उन्हें कई डॉक्टरों और अस्पताल को लेकर अपनी सलाह भी दी है।