फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shruti seth's new tweet on womens's situation

पीएम पर टिप्पणी के बाद बोली अभिनेत्री 'ये देश महिलाओं के रहने के लायक नहीं'

Wed, 01 Jul 2015 10:22 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
Shruti seth's new tweet on womens's situation

देश के प्रधानमंत्री पर 'सेल्फी विद डॉटर' अभियान को लेकर एक दिन पहले निशाना साधने वाली टीवी ऐक्ट्रेस श्रुति सेठ ने अब देश मे महिलाओं के साथ बर्ताव को लेकर सवाल किया है। श्रुति का कहना है कि ये देश महिलाओं के लिए है ही नहीं।

विज्ञापन


पीएम मोदी के अभियान पर टिप्पणी बाद लोंगों के अपशब्दों और गाली-गलौच पर उतर आने के बाद श्रुति ने इस मामले में आखिरी ट्वीट किया। टीवी एंकर और अभिनेत्री ने लिखा 'तुमने मेरी सोच के लिए मुझे, मेरे माता-पिता, मेरे पति, मेरी बेटी, मेरे कैरियर को गाली दी। इस जगह का ऐसा हाल मुझे निराश करता है।'
विज्ञापन


श्रुति ने इस मामले पर कुछ ही देर बाद एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- 'अलग विचारधारा की वजह से जो नफरत आज मैंने झेली, वह साफ दिखाती है कि ये देश महिलाओं के लिए नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी की आलोचना के बाद ट्विटर पर झेला था विरोध

Shruti seth's new tweet on womens's situation

​श्रुति ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की थी जिसके बाद ट्विटर पर उनके खिलाफ कमेंट्स की बाढ़ आ गई। श्रुति ने ट्वीट किया था कि 'सेल्फी कोई बदलाव लाने की मशीन नहीं है मिस्टर पीएम। सुधारों पर ध्यान दीजिए।'

उनका दूसरा ट्वीट था 'जो पीएम के सेल्फी प्लान को सपॉर्ट कर रहे हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दूं कि देश के उन अशिक्षित इलाकों में बदलाव की जरूरत है, जहां फ्रंट फेसिंग कैमरा आज भी दूर की कौड़ी है। जरा सोचिए।'

उन्होंने आगे लिखा था, 'सेल्फी की सनक से बाहर निकलिए मिस्टर पीएम। फोटोग्राफ से थोड़ा आगे बढ़िए।' उनके इन ट्विटस के बाद ही उन्हे परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद आज उन्होने देश में महिलाओं के ना रहने की स्थिति की बात रही।

ये हैं श्रुति के आज के ट्वीट जिसमें उन्होने देश को महिलाओं के लायक नहीं बताया है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed