{"_id":"63b1beac8cbaf270c86438f3","slug":"shraddha-walker-murder-case-telecast-on-a-show-social-media-users-demanded-boycott-sony-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा को एना तो आफताब को बनाया मिहिर? 'क्राइम पेट्रोल' पर फूटा यूजर्स का गुस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा को एना तो आफताब को बनाया मिहिर? 'क्राइम पेट्रोल' पर फूटा यूजर्स का गुस्सा
Sun, 01 Jan 2023 10:53 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:53 PM IST
सार
क्राइम पेट्रोल के एक शो को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। यूजर्स सोनी टीवी के बायकॉट की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
श्रद्धा वालकर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली के महरौली इलाके में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। श्रद्धा की हत्या उसके प्रेमी आफताब ने की थी। पहले उसका गला घोटकर मार डाला, फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए 35 टुकड़े किए और अलग-अलग जगह फेंके। अभी इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस बीच सोनी टीवी के चर्चित शो क्राइम पेट्रोल में इस घटना पर आधारित एक एपिसोड प्रसारित किया गया। दावा किया जा रहा है कि 'अहमदाबाद-पुणे मर्डर' नाम से आया एपिसोड इसी घटना पर आधारित है। मगर, इसे प्रसारित करना चैनल को भारी पड़ रहा है। एपिसोड के बाद शो विवाद के घेरे में आ गया है। ट्विटर पर सोनी टीवी के बायकॉट का ट्रेंड शुरू हो गया है। आखिर क्यों? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
प्रसारित किए गए शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि शो में श्रद्धा और आफताब का धर्म बदलकर दिखाया गया है। श्रद्धा को ईसाई लड़की एना फर्नांडीस के रूप में दिखाया गया है और उसकी हत्या करने वाले आफताब का नाम मिहिर रखा गया है, जबकि मिहिर हिंदू धर्म का नाम है। मिहिर को शो में योगा टीचर दिखाया गया है। शो की कहानी में दिखाया गया है कि मिहिर और एना मंदिर में शादी करते हैं और पुणे शिफ्ट हो जाते हैं, जबकि श्रद्धा और आफताब लिव इन रिलेशनशिप में थे और दोनों दिल्ली में शिफ्ट हुए थे।
विज्ञापन
Yami Gautam: इस बात से परेशान होकर इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं यामी, बोलीं- मैं उस पॉइंट पर आ चुकी थी कि...
विज्ञापन
एपिसोड में दिखाया गया है कि शादी के बाद मिहिर, एना से मारपीट करने लगता है। मिहिर की मां एना को मंदिर से कलावा लाकर देती है और कहती है कि वह उसके हाथों पर बांध दे, जिससे उसका गुस्सा कम हो जाएगा। एक दिन मारपीट के बाद मिहिर एना की हत्या कर देता है और शव को बाथरुम में रखता है। इसके बाद धारदार हथियार से शव के टुकड़े-टुकड़े करके कई पॉलीथीन के पैकेट में रखकर फ्रिज में रख देता है। उसी फ्रिज से मिहिर पानी निकालकर पीता है।
New Year 2023: शादी की खबरों के बीच फिर साथ दिखे कियारा-सिद्धार्थ, इन सितारों संग मनाया नए साल का जश्न
बता दें कि यह शो 27 दिसंबर को दिखाया गया था। क्राइम पेट्रोल के इस एपिसोड पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। ट्विटर पर सोनी टीवी के बायकॉट का ट्रेंड शुरू हो गया है। यूजर्स का कहना है कि इस एपिसोड के जरिए हिंदू धर्म को निशाना बनाया गया है।