{"_id":"6376701b03ba841afd05dc81","slug":"shraddha-walker-movie-director-manish-f-singh-going-to-make-a-movie-on-heart-wrenching-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shraddha Walker Movie: दिल दहला देने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड पर शुरू हुई फिल्म, यहां पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shraddha Walker Movie: दिल दहला देने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड पर शुरू हुई फिल्म, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
Fri, 18 Nov 2022 02:44 AM IST
ज्योति राघव
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 18 Nov 2022 02:44 AM IST
सार
श्रद्धा वालकर हत्याकांड पर फिल्म बनाने की घोषणा गुरुवार को निर्माता निर्देशक मनीष एफ सिंह ने मुंबई में की। उनकी तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि उनकी फिल्म लिव इन बॉयफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला द्वारा श्रद्धा वालकर की हत्या से प्रेरित है, जिस पर उन्होंने फिल्म की पटकथा पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
श्रद्धा वालकर हत्याकांड पर शुरू हुई फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने सबको हिलाकर रख दिया है। आए दिन हो रहे खुलासों को पढ़ने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की हकीकत को जान हर एक शख्स श्रद्धा के लिए न्याय की मांग कर रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई श्रद्धा वालकर की निर्मम हत्या मामले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच निर्माता, निर्देशक मनीष एफ सिंह ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड पर फिल्म बनाने की घोषणा करके मुंबई फिल्म जगत को चौंका दिया है।
विज्ञापन
Priyanka Chopra: प्रियंका ने काफी देर से सीखा वर्क-लाइफ बैलेंस, बोलीं- अच्छा लगता था 24 घंटे काम करने का ख्याल
विज्ञापन
श्रद्धा वालकर हत्याकांड पर फिल्म बनाने की घोषणा गुरुवार को निर्माता निर्देशक मनीष एफ सिंह ने मुंबई में की। उनकी तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि उनकी फिल्म लिव इन बॉयफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला द्वारा श्रद्धा वालकर की हत्या से प्रेरित है, जिस पर उन्होंने फिल्म की पटकथा पर काम शुरू कर दिया है। मनीष एफ सिंह ने बताया कि उनकी फिल्म लव जिहाद पर होगी और भोली भाली लड़कियों को झांसे में फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर देने वाली साजिशों का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
Mother Life Based Movies: मां के संघर्ष को बखूबी दिखाती हैं ये फिल्में, जानिए कौन से ओटीटी पर हैं मौजूद
मनीष के मुताबिक उन्होंने अपनी टीम के साथ फिल्म स्क्रिप्ट पर काम शुरू करने के लिए कहा है। मनीष एफ सिंह इस फिल्म का निर्माण वृंदावन फिल्म्स के बैनर तले कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म का वर्किंग टाइटल 'हू किल्ड श्रद्धा वालकर' रखा है। उनकी टीम ने दिल्ली के आसपास के जंगलों के वीडियो क्लिप पर शोध और संग्रह पर काम शुरू कर किया है। शूटिंग के लिए लोकेशन की भी तलाश कर रहे हैं।
Uunchai Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'ऊंचाई' की मजबूत पकड़ बरकरार, सातवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
इस बयान में ये भी कहा गया कि फिल्म की पटकथा को तब तक अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा, जब तक कि दिल्ली पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं करती, क्योंकि चार्जशीट ही हमें सही तस्वीर और हत्या की बारीक जानकारी देगी। मनीष एफ सिंह ने बताया कि उनकी यह फिल्म पूरी तरह से श्रद्धा की हत्याकांड पर आधारित नहीं बल्कि उससे प्रेरित होगी। फिल्म के कलाकारों के बारे में पूछने पर मनीष एफ सिंह ने बताया कि अभी फिल्म के कलाकारों के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी, लेकिन जल्द ही इस बात का खुलासा करेंगे कि फिल्म में कौन किसका किरदार निभाएगा।
Anil kapoor: 'जोशीले' अनिल को आज भी बेहद पसंद हैं मीनाक्षी शेषाद्री, पुरानी तस्वीर साझा कर लिख दी दिल की बात