Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस से सिहर उठे मुकेश खन्ना, बोले- 'ऐसे आफताबों के पंख काट देने चाहिए'
मुकेश खन्ना ने युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया से दूरी बरतने की सलाह दी है। अभिनेता ने कहा, 'सोशल मीडिया का वर्ल्ड, वर्चुअल वर्ल्ड है, तो फ्रेंड्स भी तो वर्चुअल ही होंगे।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्भया कांड के दस साल बाद एक बार फिर देश सिहर उठा है। श्रद्धा वॉकर हत्याकांड ने एक बार फिर पूरे देश को परेशान कर दिया है। सोचने पर मजबूर कर दिया है। आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई युवा पीढ़ी के लिए खौफजदा हो गया है। कुछ उन्हें सोशल मीडिया से दूरी बरतने की सलाह दे रहे हैं, तो कोई उन्हें वर्चुअल वर्ल्ड पर यकीन न करने का परामर्श दे रहा है। इसी बची ‘शक्तिमान’ सीरियल से पहचान बनाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने युवा पीढ़ी को संबोधित किया है।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'आज की नई पीढ़ी सोशल मीडिया में इतना घुस गई है कि वो अपने दोस्त भी उसी में तलाशने लगी है। यह सरारसर गलत है। सोशल मीडिया का वर्ल्ड, वर्चुअल वर्ल्ड है, तो फ्रेंड्स भी तो वर्चुअल ही होंगे न। वो अच्छे हैं या बुरे, ये तो चोट खाने के बाद ही पता चलेगा।ऐसी ही एक चोट एक लड़की ने खाई। नाम है श्रद्धा।'
अपनी बात को जारी रखते हुए अभिनेता ने लिखा, 'लेकिन उसे इस अनुभव में चोट नहीं आई बल्कि उसकी बॉडी के 35 टुकड़े हो गए और दुनिया से एक और आत्मा गलत तरीके से चली गई। ये दोस्ती डेटिंग ऐप्स से हुई थी। दोस्त आफताब जिसने दोस्ती का फायदा उठाकर न सिर्फ उसका इस्तेमाल किया बल्कि उसको टॉर्चर कर उसका कत्ल भी कर दिया।वो भी जगनय और घिनोने तारीख से। मैं नहीं बताऊंगा कैसे क्योंकि सभी जान चुके हैं। मैं सिर्फ इतना चाहूंगा कि ऐसे आफताबों के पंख काट दिए जाने चाहिए ताकी फिर कभी कोई आफतान न बने और न ही कोई श्रद्धा।'