फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Kapoor To Join The Cast Of Chanda Mama Door Ke Starring Sushant Singh Rajput Nawazuddin

श्रद्धा एक और बड़ी फिल्म में बनेंगी हीरोइन, करेंगी इस एक्टर संग रोमांस

Sat, 05 Aug 2017 01:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 05 Aug 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor To Join The Cast Of Chanda Mama Door Ke Starring Sushant Singh Rajput Nawazuddin
श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के आजकल अच्छे दिन चल रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'हसीना पार्कर' के लिए उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं। वहीं प्रभास की अगली फिल्म 'साहो' को लेकर भी खबरें हैं कि वो इसमें लीड हीरोइन का रोल निभा सकती है। और अब श्रद्धा की झोली में एक और बड़ी फिल्म आ गिरी है।
विज्ञापन


चर्चा है कि श्रद्धा सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'चंदा मामा दूर के' के लिए फाइनल कर ली गई हैं। इस फिल्म में सुशांत एक अंतरिक्षयात्री का किरदार निभा रहे हैं। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। एक सूत्र ने मुंबई मिरर को बताया, 'फिल्म तीन अंतरिक्षयात्रियों के इर्द-गिर्द घूमती है। सुशांत, नवाजुद्दीन और श्रद्धा तीनों ही इसमें एस्ट्रोनॉट बने हैं। श्रद्धा अपने रोल की ट्रेनिंग के लिए जल्द ही रवाना होंगी।'
विज्ञापन


पढ़ें: 'हसीना पार्कर' पोस्टर: मिलिए 'हसीना' के रील लाइफ पति से
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशांत हाल ही में नासा से अपने किरदार के लिए ट्रेनिंग लेकर लौटे हैं। वहां उन्होंने स्पेससूट पहन कर कई वर्कशॉप भी अटेंड की। 'चंदा मामा दूर' के फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के कई स्टूडियोज में की जाएगी।


श्रद्धा फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म हसीना पार्कर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर के जीवन पर आधारित है। हसीना पार्कर को लोग आपा कह कर बुलाते थे। मुंबई की क्राइम दुनिया में उनका बड़ा नाम था। अरुण गावली के गैंग ने उनके शौहर की हत्या कर दी थी जिसके बाद हसीना पार्कर ने क्राइम की दुनिया में कदम रखा। फिल्म 18 अगस्त को रिलीज हो रही है।

पढ़ें: जियो रे... 'बाहुबली 2' ने बॉक्स आफिस पर पूरे किए 100 दिन

इस दिन कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव स्टारर 'बरेली की बर्फी' और हुमा कुरैशी की 'पार्टीशन 1947' भी रिलीज हो रही है। बड़े पर्दे की ये टक्कर किसके लिए फायदे का सौदा लेकर आती है, ये रिलीज वाले दिन साफ हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed