फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shraddha kapoor's upcoming film haseena facing controversy for its title

नाम को लेकर विवादों में घिरी श्रद्धा की आने वाली फिल्म 'हसीना'

Wed, 03 May 2017 04:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 03 May 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor's upcoming film haseena facing controversy for its title
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई' अपने टाइटल को लेकर विवादों में फंस गई है। दरअसल डायरेक्टर विक्की राणावत ने इस टाइटल को लेकर इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोशिएसन में शिकायत दर्ज करवाई है। इस फिल्म को अपूर्वा लखिया डायरेक्ट कर रही हैं। विक्की के मुताबिक अपूर्वी लखिया की इस फिल्म का टाइटल सबसे पहले 2015 में उन्होने रजिस्टर करवाया था।
विज्ञापन


बता दें कि इस टाइटल को लेकर विक्की और अपूर्वा के बीच कफी समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि विक्की ने अपूर्वा के साथ फिल्म के प्रोड्यूसर के खिलाफ भी आईएमपीआरए में शिकायत दर्ज करवा दी है। विक्की का कहना है कि 2015 में उन्होने इस फिल्म का टाइटल रजिस्टर करवा लिया था लेकिन अपूर्वा ने इस टाइटल को पाने के लिए खूब जोर लगाया और इंडस्ट्री के लोगों से भी दबाव बनाकर टाइटल हासिल करने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- अब कभी टीवी पर नजर नहीं आएंगी 'अंगूरी भाभी', मिली बड़ी सजा
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइटल हासिल करने के बाद उन्होने हसीना के साथ द क्वीन ऑफ मुंबई सबटाइटल जोड़ कर अपनी फिल्म का टाइटल रजिस्टर्ड करवा लिया। इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोशिएसन ने उन्हें यह हिदायत देते हुए शर्त भी रखी थी कि वह अपनी फिल्म के टाइटल में हसीना छोटे आकार में लिखेंगे और क्वीन और मुंबई को टाइटल के रूप में प्रमोट करेंगे। 

लेकिन अब जब उनकी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है तब अपूर्व लखिया अपनी बातों से पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed