फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Kapoor Rajkumar Rao Starrer film Stree 2 Release date out read details inside

Stree 2 Release Date: स्त्री 2 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, सिंघम अगेन और पुष्पा 2 से होगी भिड़ंत?

Wed, 04 Oct 2023 01:40 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 04 Oct 2023 01:40 PM IST
सार

साल 2018 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म दर्शकों द्वारा 'स्त्री' खूब पसंद की गई। वहीं, अब मशहूर प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने बस अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है जिसमें राजकुमार राव की स्त्री 2 भी शामिल है।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Rajkumar Rao Starrer film Stree 2 Release date out read details inside
स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2018 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म दर्शकों द्वारा 'स्त्री' खूब पसंद की गई। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी नजर आए थे। यह फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि अब वह इसकी दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'स्त्री 2' की रिलीज डेट का एलान हो चुका है।

विज्ञापन


हाल ही में दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने एक साथ 10 फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस की है, जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' से लेकर शाहिद कपूर -कृति सेनन की 'एन इंपॉसिबल लव स्टोरी' फिल्में शामिल हैं। श्रद्धा कपूर की फिल्म, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को टक्कर दे सकती है।
विज्ञापन


इसमें 'स्त्री 2' की रिलीज डेट 30 अगस्त, 2024 है। बता दें कि 15 अगस्त, 2024 को अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' रिलीज होगी। ऐसे में 15 दिन के गैप के बाद इन दो बड़ी फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर होते देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि स्त्री फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं 'स्त्री 2' के टीजर ने फैंस का एक्साइटमेंट थोड़ा बढ़ा जरूर दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थीं। इस फिल्म को ठीक रेस्पांस मिला था। राजकुमार राव की बात करें तो वह आखिरी बार वेब सीरिज 'गन्स एंड गुलाब' में नजर आए थे, जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: ‘डंकी’ और ‘सालार’ की टक्कर में फंसा ये सुपर हीरो, साल के सबसे बड़े मुकाबले के लिए सजा मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed