फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha kapoor discussed about zootopia and praised judy hoppes

‘जूटोपिया 2’ श्रद्धा कपूर ने जूडी हॉप्स के किरदार को बताया खास ;जानें किस किरदार को मिली थी एक्ट्रेस की आवाज

Thu, 12 Mar 2026 07:15 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Mar 2026 07:15 PM IST
सार

 Shraddha kapoor On zootopia:‘जूटोपिया 2’के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए फिल्म क्या मायने रखती है और उन्हें जूडी हॉप्स के किरदार से क्यों खास लगाव है। 

विज्ञापन
Shraddha kapoor discussed about zootopia and praised judy hoppes
श्रद्धा कपूर, जूडी हॉप्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 श्रद्धा कपूर की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं। मगर ये कम ही लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस एक फिल्म को भी अपनी आवाज दे चुकी हैं। हाल ही में एक बातचीत में ‘जूटोपिया 2’के खास अनुभव को शेयर किया। 
विज्ञापन

 जूटोपिया 2 श्रद्धा के लिए खास
 जूटोपिया 2 के सिनेमा घरों में रिलीज होने के बाद अब फिल्म जल्द जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है। इस फिल्म के हिंदी भाषा वाले वर्जन में जूडी हॉप्स के लिए श्रद्धा ने अपनी आवाज दी थी। अब इसपर अभिनेत्री ने दर्शकों को उनकी आवाज को प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा साथ ही यह भी बताया कि वो फिल्म को लेकर काफी खुश थीं। यह किसी किरदार को डब करने का उनका पहला अनुभव था। एक्ट्रेस के लिए यह जूडी हॉप्स जैसा खास किरदार डब करना काफी स्पेशल था। 
विज्ञापन

 

Shraddha kapoor discussed about zootopia and praised judy hoppes
जूटोपिया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
जूडी हॉप्स का किरदार खास
श्रद्धा कपूर का यब पहला मौका था जब उन्होंने किसी किरदार को अपनी आवाज से सजाया था। खास कर  जूटोपिया 2 की किरदार जूडी हॉप्स की एक्ट्रेस ने व्यक्तिकत रूप से तारीफ की। उन्होंने कहा कि जूडी का बहादुर, आशावादी, और सरल स्वाभाव काफी पसंद है। यह जानकर वह बहुत ज्यादा खुश हैं कि दुनिया भर के दर्शकों को यह पसंद आया। अब फिल्म के  जियोहॉटस्टार  पर आने से वह बेहद खुश हैं। 
जल्द नजर आएंगीं श्रद्धा 
हॉरर-कॉमेडी सीक्वल 'स्त्री 2' श्रद्धा की सबसे ज्यादा हिट होने वाली फिल्म थी। जिसके साथ एक्ट्रेस 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपूर के साथ नजर आईं। अब एक्ट्रेस के आने वाले प्रोजेक्टस में से फिल्म 'ईथा' सबसे महात्वपूर्ण है। वह इस फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आएंगीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर अब प्रोड्क्शन में भी कदम रख रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed