फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Kapoor appealed to LinkedIn to resolve issues with her account being incorrectly flagged as fake

Shraddha Kapoor: फेक है श्रद्धा कपूर का लिंक्डइन अकाउंट? एक्ट्रेस ने अपील करते कहा, 'क्या कोई मदद कर सकता है?'

Sun, 24 Aug 2025 09:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 24 Aug 2025 09:24 AM IST
सार

Shraddha Kapoor: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम, एक्स  (ट्विटर) ही नहीं, उन्होंने लिंक्डइन पर भी अकाउंट बनाया है। मगर, इसमें उन्हें एक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor appealed to LinkedIn to resolve issues with her account being incorrectly flagged as fake
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

विस्तार

फिल्म 'स्त्री' फेम अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर नियमित रूप से पोस्ट शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी अच्छी-खासी है। एक्ट्रेस ने इस प्लेटफॉर्म के जरिए लिंक्डइन से अपील की है और समस्या सुलझाने की गुजारिश की है। समस्या यह है कि श्रद्धा कपूर का लिंक्डइन अकाउंट वैरिफाइड होते हुए भी नजर नहीं आ रहा और इसे फेक बताया जा रहा है।

विज्ञापन

श्रद्धा बोलीं- 'क्या कोई मेरी मदद कर सकता है'?
श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिंक्डइन को संबोधित करते हुए लिखा है, 'प्रिय लिंक्डइन @linkedin_in, मुझे यकीन नहीं है कि मैं अपना अकाउंट इस्तेमाल कर पाऊंगी या नहीं, क्योंकि लिंक्डइन को लगता है कि यह नकली है। क्या कोई मेरी मदद कर सकता है? अकाउंट बनकर तैयार है, प्रीमियम है और वैरीवाइड भी है, लेकिन कोई इसे देख नहीं सकता। अपनी एंटरप्रेन्योर जर्नी को मुझे यहां शेयर करना है। अकाउंट बनाना अपने आप में एक यात्रा बन गई है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed